बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, फरदीन खान मुख्य भूमिका में हैं। रितेश इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। इस फिल्म में मराठा साम्रज्य के संस्थापक महाराजा छत्रपति के साहस और संघर्ष को दिखाया जाएगा।
इस फिल्म में रितेश ने छत्रपति महाराज का किरदार निभाया है। इस फिल्म का मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की 60 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। इससे मेकर्स बहुत खुश है। पहले दिन मराठी भाषा में फिल्म ने 6 से 7 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म 2 से 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
यह भी पढ़ें: संजय कपूर के बैंक अकाउंट हुए फ्रीज, कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों को दी राहत
छत्रपित महाराजा पर बनी हैं ये फिल्में
'तानाजी द: अनसंग वॉरियर'
यह फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में कोंढाणा किला की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अजय ने तानाजी का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 361 से 375 करोड़ का बिजनेस किया है।
छावा
छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में उनके बलिदान को दिखाया गया है। संभाजी छत्रपति महाराज के बेटे थे। इस फिल्म को बनाने में 130 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और 800 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
छत्रपति शिवाजी
यह एक क्लासिक फिल्म है जिसमें उनके जन्म से लेकर राज्यभिषेक तक की कहानी को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'एक और शो बंद न हो जाए', कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे रणवीर अलाहबादिया और समय रैना
फत्तेशिकस्त
इस फिल्म में शाइस्ता खान पर किए गए हमले को दिखाया गया है। इसमें शिवाजी महाराज की रणनीति और उनकी बहादुरी को दिखाया गया है।
शेर शिवाजी
छत्रपति शिवाजी और अफजल खान की ऐतिहासिक लड़ाई पर यह फिल्म आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे शिवाजी महाराज ने अफजल खान का अंत किया था।
