logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक और शो बंद न हो जाए', कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे रणवीर अलाहबादिया और समय रैना

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना और रणवीर अलाहबादिया साथ में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचेंगे। शो का प्रोमो रिलीज हो गया है।

samay raina and Ranveer Allahbadia

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

'इंडियाज गॉट लेटेंटे' के विवाद के बाद कॉमडियन समय रैना और यूट्यबर रणवीर अलाहबादिया साथ में कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दोनों साथ में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

 

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो में समय कहते हैं, 'दोस्तों में आखिरकार अपने फेवरेट शो पर पहुंच गया हूं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकिन अभी तक मुझे गेस्ट यह नहीं बताया गया है कि मेरा साथ कौन गेस्ट होगा।' इसके बाद रणवीर अलाहबादिया आते हैं। समय रणवीर को देखकर निराश हो जाते हैं और कहते हैं, 'फिर से नहीं भाई।'

 

यह भी पढ़ें: 'दुनियादारी की समझ नहीं थी', कृतिका कामरा का कास्टिंग काउच को लेकर छलका दर्द

रणवीर और समय साथ में पहुंचे कपिल शर्मा

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, 'इस जोड़ी के साथ आने की किसी को उम्मीद नहीं थी। हमारे शो को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उसी से ये प्रेरणा मिलती है कि उन्हें फ्रेश और मजेदार कॉन्टेंट देना है। वर्ल्ड लाफटर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ एक स्पेशल एपिसोड प्लान किया है।  इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़कर इस सेलिब्रेशन को और मजेदार बना रहे हैं। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ हंसकर इस दिन को एन्जॉय करें।'

 

इस प्रोमो पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा शो भी बंद न हो जाए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शक्तिमान और बी प्राक को भी लेकर आओ।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सिर्फ कपिल शर्मा यह कर सकते हैं'

'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर क्यों हुआ था विवाद?

पिछले साल फरवरी के महीने में समय के शो 'इंडियाज गॉच लेंटेट' पर रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस शो पर रणवीर ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र बयान दिया था। इस वजह से चारों पर कई एफआईआर दर्ज हुए थे। इस वजह से समय को यूट्यूब से शो के सभी एपिसोड को हटाना पड़ा था। कोर्ट ने रणवीर के पोडकॉस्ट पर भी रोक लगा दी थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को पोडकॉस्ट चलाने की इजाजत दी थी। हाल ही में समय ने अपने शो 'स्टिल इट अलाइव' किया था जिसमें उन्होंने अपनी एंग्जाइटी, मेंटल हेल्थ और लेटेंट को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय दी थी। उन्होंने साथ ही खुलासा किया था कि शो का दूसरा सीजन लेकर जल्द आएंगे।


और पढ़ें