आदित्य धर की धुरंधर 2 की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने हर किरदार और हर फ्रेम पर बारीकी से काम किया है। फिल्म में साइड रोल निभाने वाले कलाकारों के काम की खूब तारीफ हो रही है। दर्शक हर किरदार के बारे में जानना चाहते हैं।
इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनका स्क्रीन स्पेस बहुत ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन काफी दमदार था। इन कलाकारों ने कहानी को मजबूत भी बनाया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी जिनके साथ लिए सात फेरे?
'धुरंधर 2' में छाए ये साइड कैरेक्टर
परवीर कौर पंढेर
पंजाबी अभिनेत्री परवीर कौर पंढेर ने फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की बहन जसलीन का रोल निभाया है। भले ही उनका छोटा रोल था लेकिन फिल्म का दमदार पहलु था।
मुस्तफा अहमद
अभिनेता मुस्तफा अहमद ने फिल्म में रिजवान का रोल प्ले किया है। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। यह उनकी पहली फिल्म थी। मुस्तफा अहमद पेशे से फिटनेस ट्रेनर है।
मशहूर अमरोही
मशहूर अमरोही ने फिल्म में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से प्रेरित नवाब शकीफ का रोल प्ले किया है। इस किरदार में आने के लिए उन्हें 8 घंटे के मेकअप से गुजरना
पड़ता था। वह बहुत छोटे से सीन में पर्दे पर नजर आए थे। उनके हाव-भाव और लुक बहुत वास्तविक थे।
सलीम सिद्दीकी
सलीम सिद्दीकी ने फिल्म आतिफ अहमद का रोल प्ले किया है। उनका किरदार कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमत से इंस्पायर बताया जा रहा है। उनके सीन को शूट करना मेकर्स के लिए काफी मुश्किल था।
उदयबीर संधू
उदयबीर संधू ने फिल्म में गुरबाज सिंह का रोल निभाया है। वह फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के दोस्त बने हैं। उनका अभिनय कमाल का है। वह फिल्म में नई जान डाल देते हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में छाईं परवीर कौर पंढेर, रणवीर की बहन बन लूटी लाइमलाइट
यामी गौतम
यामी गौतम ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है। उन्होंने फिल्म में नर्स शाजिया बानो का छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में धुरंधर में काम करने की इच्छा जताई थी जिसे उनके पति आदित्य धर ने पूरा किया।
हितिका बाली
हितिका बाली ने फिल्म में रणवीर यानी जसकीरत सिंह की बहन हरलीन कौर रंगी का रोल प्ले किया था। फिल्म में भले ही वह कम देर के लिए नजर आई लेकिन कमाल की लगी।
फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर मु्ख्य भूमिका में हैं।
