logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर 2' में छाईं परवीर कौर पंढेर, रणवीर की बहन बन लूटी लाइमलाइट

'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रांगी की बहन का किरदार परवीर कौर पंढेर ने निभाया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।

ranveer singh and praveen kaur pandher

रणवीर सिंह और परवीर कौर पंढेर, Photo credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' छाई हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में भौकाल मचा दिया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सितारों ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया है।

 

'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रांगी की बहन जसलीन का रोल अभिनेत्री परवीर कौर पंढेर ने निभाया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनकी खूबसूरती ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने गांव की सिंपल सी लड़की की भूमिका निभाई है। भले ही वह पर्दे पर कुछ देर के लिए नजर आई लेकिन उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भावुक कर दिया है और फिल्म का सबसे यादगार पल बना दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'कुछ तो लोग कहेंगे', राकेश बेदी ने सारा के कंधे पर किस करने पर तोड़ी चुप्पी

कौन हैं परवीर कौर पंढेर?

परवीर पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने सिंगिंग और म्यूजिक वीडियो के जरिए अपना नाम बनाया है। 'धुरंधर 2' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का पल था। वह फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश है।

 


फिल्म में दिखाया गया है कि जसलीन के किडनैप होने के बाद जसकीरत उसे बचाने के लिए हर हद पार कर देता है। दोनों के मिलने का ट्रैक बेहद इमोशनल पल है। दोनों उस दौरान कुछ बोलते नहीं है लेकिन फिल्म का सबसे यादगार पल है।

 

यह भी पढ़ें: 'अंग्रेजी समझ नहीं आती', अक्षय कुमार और राजपाल यादव को क्यों पसंद है हिंदी भाषा?

परी की सादगी ने जीता दिल

परी की सादगी और खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। वह फिल्म में नो मेकअप लुक में नजर आई थीं। परी असल जिंदगी में भी बला की खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।


और पढ़ें