बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। दोनों लंबे समय के बाद किसी प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय फिल्म के कलाकारों के साथ एक इवेंट में शामिल हुए।
इस इवेंट में अक्षय कुमार, निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता राजपाल यादव साथ में नजर आए। इवेंट में अक्षय और राजपाल यादव से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी हिंदी सिनेमा में भाषा की वजह से किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना करना पड़ा है?
यह भी पढ़ें: 3 महीने बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'धुरंधर 3', जानिए वायरल पोस्ट का सच?
अक्षय क्यों हिंदी में देते हैं इंटरव्यू?
अक्षय ने कहा, 'भाई कोई अवॉर्ड नाइट होता है तो मैं हमेशा हिंदी में बात करूंगा। मैं हमेशा हिंदी में बात करता हूं। मेरे बहुत सारे कॉन्क्लेव अंग्रेजी में होते हैं। मैं तो भाई हाथ जोड़कर बोलता हूं कि तू हिंदी में सवाल पूछना और मैं हिंदी में जवाब दूंगा। फिर अक्षय ने राजपाल यादव की तरफ देखते हुए कहा कि यह तो कोशिश भी करता है लेकिन मैं नहीं भाई। मुझे हिंदी में कंफर्ट महसूस होता है।'
राजपाल यादव ने आगे कहा, 'मैंने प्रियदर्शन और रामूजी के साथ शुरू किया और आज 25 साल हो गए। अब फिल्म के सेट पर 250 लोग एक साथ काम कर रहे हैं। कोई हिंदी, कोई पंजाबी, कोई तमिल या मलयालम भाषा में बात कर रहा है। मुझे नहीं लगता है कि भाषा कभी भी दिक्कत होती है। सिनेमा एक कम्युनिकेशन है। मुझे तो कभी कोई दिक्कत नहीं हुई है।'
यह भी पढ़ें: शिव ठाकरे ने जीता 'द 50' शो, फिर क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
'भूत बंगला' में अक्षय, राजपाल के साथ तबू और वामिका गब्बी, परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। क्या फिल्म धुरंधर को टक्कर देगी या नहीं? इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।