logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शिव ठाकरे ने जीता 'द 50' शो, फिर क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?

रियलिटी शो 'द 50' के विनर शिव ठाकरे बने हैं। फैंस उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं। इस शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी।

Shiv Thakare

शिव ठाकरे, Photo Credit: Shiv Thakare Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रियलिटी शो 'द 50' के विनर शिव ठाकरे बने हैं। शिव के जीतने से उनके फैंस बेहद खुश हैं। टॉफी के साथ शिव ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती है। इस शो को जीतने के लिए फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रेह हैं।

 

शो के फिनाले में शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, रजत दलाल, सिंगर काका और कृष्णा श्रॉफ के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। शिव द 50 से पहले दो रियलिटी शो जीत चुके हैं। शिव सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में फर्स्ट रनअप रहे थे। उन्होंने बिग बॉस में शानदार गेम खेला था। द 50 जीतकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह कमाल के खिलाड़ी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' वाली 'Rebel' के आगे फीकी लगीं जैस्मिन सैंडलस, क्या है इस रैपर की कहानी?

शिव ठाकरे को क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?

उन्होंने शो जीतकर 50 लाख की प्राइज मनी जीती है लेकिन यह पैसे उन्हें नहीं मिले। शो के फॉर्मेट के हिसाब से शो जीतने वाले कंटेस्टेंट्स के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से किसी एक फैन को चुना गया है। सीतराम प्रह्लाल अघाव शिव ठाकरे के लकी फैन है और उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।

कौन हैं शिव ठाकरे?

शिव ठाकरे ने रियलिटी शोज से अपनी पहचान बनाई है। वह सबसे पहली बार बिग बॉस मराठी जीतने के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद वह सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे। वह शो के फर्स्ट रनअप थे। उन्होंने अपनी दमदार पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह खतरों को खिलाड़ी में भी नजर आए थे। वह इस शो में ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाए थे। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस' के बाद 'द 50' भी जीते शिव ठाकरे, कितने पैसे मिलेंगे?

रियलिटी शो 'द 50'?

पहली बार किसी रियलिटी शो में एक साथ 50 सेलिब्रिटीज नजर आए। शो में टीवी और सोशल मीडिया के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया। यह शो मुश्किल टास्क और माइंड गेम्स से भरा हुआ था। शो में मिस्टर फैजू, रिद्धि डोंगरा, साइनी अहूजा, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, सिंगर काका, रजत दलाल, प्रिंस नरूला समेत कई जानी मानी हस्तियों हिस्सा लिया था। इस शो को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

 

'द 50' से पहले भी कई ऐसे रियलिटी शोज ऑनएयर हो चुके हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को प्राइज मनी नहीं मिली है। इस लिस्ट में 'एमटीवी सुपरमॉर्डल ऑफ द ईयर', 'राइजिंग स्टार' का नाम शामिल है।

 


और पढ़ें