रियलिटी शो 'द 50'चर्चा के केंद्र में है क्योंकि शो का ग्रैंड फिनाले अब खत्म हो गया है। द 50 के विनर शिव ठाकरे बने हैं। शो में कुल 49 सेलिब्रिटीज को हराकर शिव ठाकरे ने बाजी मारी है। शिव ठाकरे के अलावा फैजू उप विजेता बनकर उभरे हैं। शो का विनर जनता की वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि पजल टास्क के आधार पर बना है। शो का आखिरी मुकाबला फैजू, कृष्ण श्रॉफ, काका और शिव ठाकरे के बीच हुआ था, जहां शिव ने केवल 10 मिनट में पजल सॉल्व कर लिया था। वहीं कृष्ण ने 25 मिनट में टास्क कंप्लीट किया था। फैजू ने 14 मिनट में टास्क खत्म किया था लेकिन टास्क में गलती की वजह से वह पीछे रहे गए। फास्ट टाइमिंग की वजह से शिव ठाकरे ने सबको पीछे छोड़ दिया।
द 50 के विजेता को 50 लाख रुपये मिले हैं लेकिन नियमों के मुताबिक यह रकम शिव ठाकरे को नहीं मिलेगी। इसके बजाय शिव ठाकरे के सबसे बड़े फैन को 50 लाख रुपये मिलेंगे। शो को देखते हुए सोशल मीडिया पर रजत दलाल और फैजू के नाम की काफी चर्चा थी लेकिन अंत में शिव ठाकरे ने बाजी मार ली। इस वजह से शिव के फैंस बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?
कौन हैं शिव ठाकरे?
शिव ठाकरे एक एक्टर हैं, जो द 50 से पहले रियलिटी शो बिग बॉस मराठी जीत चुके हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 16 के रनर-अप रह चुके हैं। शिव ठाकरे कई रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं जैसे MTV रोडीज और खतरों के खिलाड़ी। इन रियलिटी शो के जरिए उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है।
द 50 के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक
द 50 के मेकर्स ने एक रोचक चाल चली है। जहां फिनाले से पहले चारों प्लेयर्स के विनिंग मोमेंट्स शूट किए गए थे। इससे दर्शकों के बीच भ्रम बना रहा कि आखिर शो कौन जीतेगा। एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स भी वापस आए थे। इन पुराने खिलाड़ियों ने फिनाले टास्क में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं', धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब
शिव ठाकरे सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड
शिव ठाकरे की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस इसे उनकी कड़ी मेहनत और उनके रियलिटी किंग होने का सबूत बता रहे हैं। द 50 का पहला सीजन अपनी यूनिक चुनौतियों और बड़े सोशल मीडिया चेहरों के कारण बहुत सफल रहा है। शिव ठाकरे की जीत ने यह साबित कर दिया कि अनुभव और खेल की समझ किसी भी चुनौती को पार करने में मदद करती है।