आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह एक ऐक्शन स्पाई मूवी है। इस फिल्म से सबसे ज्यादा लाइमलाइट अभिनेता राकेश बेदी को मिली है। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया है। फिल्म के पहले पार्ट में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने जमील जमाली का किरदार निभाया है। सारा अर्जुन ने उनकी बेटी यालीना का रोल प्ले किया है।
'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च पर राकेश बेदी ने सारा अर्जुन को कंधे पर किस किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने राकेश बेदी की जमकर क्लास लगाई थी। अब इस पूरे विवाद पर राकेश ने अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: 'अंग्रेजी समझ नहीं आती', अक्षय कुमार और राजपाल यादव को क्यों पसंद है हिंदी भाषा?
राकेश ने सारा को किस करने पर तोड़ी चुप्पी
71 साल के राकेश बेदी ने इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'सारा ने फिल्म में मेरी बेटी का किरदार निभाया है। जब भी वह सेट पर शूटिंग के लिए आती थी तब मैं उसे बेटी की तरह गले लगाता था और माथे पर किस करता था। उसका सीन खत्म होने पर शाबाशी देता था लेकिन जब ट्रेलर लॉन्च पर मैंने उसे उसी तरह से ग्रीट किया तो लोग बातें बनाने लग गए। शुक्रगुजार हूं कुछ लोगों ने मेरा बचाव भी किया। मुझे सच में लगता है कि लोगों को सिर्फ बातें करने का मौका चाहिए। कुछ तो लोग कहेंगे। लोगों का काम है कहना।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म में मेरा काम को जिस तरह से पसंद किया गया है इससे मैं हैरान था। इस तरह का हिट कभी किसी ने नहीं देखा होगा। एक अभिनेता, लेखर और निर्देशक। कई लोग होंगे जिन्होंने इस तरह की सफलता का एहसास नहीं किया होगा।'
यह भी पढ़ें: शिव ठाकरे ने जीता 'द 50' शो, फिर क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?
'धुरंधर 2' में छाए राकेश बेदी
'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के काम की जमकर तारीफ हो रही है। 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। हमजा का सिर्फ एक ही मकसद है ल्यारी में बसे आतंकियों को मौत के घाट उतारना। इस फिल्म में ऱणवीर, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।