रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ईशा रिखी से दूसरी शादी कर ली है। बादशाह और ईशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।
बादशाह की सास पूनम रिखी ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में ईशा लाल रंग के जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही हैं। बादशाह ब्राउन कलर के कुर्ता पयजामा में दिख रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला है। एक तस्वीर में दोनों परिवार सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की शादी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में छाईं परवीर कौर पंढेर, रणवीर की बहन बन लूटी लाइमलाइट
बादशाह ने ईशा रिखी से की दूसरी शादी
बादशाह और ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की है। ऐसा में दोनों की शादी फैंस के लिए सीक्रेट है। ईशा की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम ने लिखा, 'भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें।'

बादशाह और ईशा की शादी को हुए कुछ समय बीत गया है। कुछ तस्वीरों में दोनों न्यूली वेडेड कपल की तरह कोजी हुए भी दिख रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थी लेकिन कपल ने कभी कोई बयान नहीं दिया है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है।
यह भी पढ़ें: 'कुछ तो लोग कहेंगे', राकेश बेदी ने सारा के कंधे पर किस करने पर तोड़ी चुप्पी
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी मॉडल और अभिनेत्री हैं। 1993 में उनका चंडीगढ़ में जन्म हुआ था। वह पंजाबी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनके काम को Jatt Boys Putt Jattan De और हैप्पी गो लकी से पहचान मिली थी। साल 2018 में उन्होंने फिल्म Nawabzaade से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ईशा के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
साल 2012 में बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह संग हुई थी। 2017 में दोनों अलग हो गए थे और 2020 तलाक हो गया था। बादशाह की पहली शादी से एक बेटी जेसेमी मसीह सिंह है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।