महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इस खुलासे ने हलचल मचा दी है। मोनलिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्रेस के सामने रोते हुए नजर आ रही हैं।

 

वीडियो में वह कहती हैं, 'सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। मैंने अपने परिवार को बताया था कि उन्होंने मुझे सेट पर 10 बार गलत तरीके से छुआ।' मुझे मेरे परिवार के लोगों ने सपोर्ट नहीं किया।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के सेट पर चोटिल थे अर्जुन रामपाल, डॉक्टर सनी गए थे इलाज करने मिली फिल्म

मोनालिसा को नहीं मिला परिवार का साथ

वीडियो में मोनालिसा बेहद दुखी और गुस्से में नजर आईं। उन्होंने बताया कि मेरे परिवार का कहना था, 'यह तुम्हारी पहली फिल्म है। इसे शांति से पूरा करो।' उन्होंने आगे कहा, 'क्या तुम अपनी पहली फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे? मुझे ही पता है मेरे पर क्या बीता है। मेरे साथ गलत हुआ है। अब मुझे इंसाफ चाहिए।' अभी तक इन आरोपों पर सनोज मिश्रा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

सनोज मिश्रा उस समय चर्चा में आए थे जब वह वायरल गर्ल मोनलिसा के गांव गए थे और उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का वादा भी किया। उन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग स्किल्स सिखाए और पढ़ाया भी। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में फरमान खान संग शादी की है। इस शादी से उनका परिवार खुश नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'न धुआं निकला, न सिगरेट पी...', सिख समुदाय से माफी क्यों मांग रहे आर माधवन?

सनोज मिश्रा पर पहले भी लगे थे गंभीर आरोप

सनोज मिश्रा पर झांसी की एक युवती ने आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला का कहना था कि फिल्मों में काम दिलवाने का झांसा देकर 4 साल तक शोषण किया और तीन बार जबरन गर्भपात करवाया। हालांकि सनोज मिश्रा को बाद में इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। महिला बाद में अपने आरोपों से पलट गई और उसने कहा कि ये आरोप उसने किसी वसीम नाम के शख्स के बहकावे में आकर लगाए थे और मोनालिसा की फिल्म रोकने की भी कोशिश की थी।