logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'न धुआं निकला, न सिगरेट पी...', सिख समुदाय से माफी क्यों मांग रहे आर माधवन?

'धुरंधर 2' के एक सीन को लेकर विवाद हो रहा है। अब इस पूरे विवाद पर अभिनेता आर माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

R. Madhavan

आर माधवन, Photo Credit: R Madhavan Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।  एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिल्म के अभिनेता आर माधवन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने सिख समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचाया है। अब इस पूरे विवाद पर आर माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही वायरल सीन का सच भी बताया है।

 

आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फैंस से फिल्म को प्यार देने के लिए बहुत शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उन्होंने माना कि कुछ लोग उनके स्मोकिंग सीन से नाराज है। यह एक गलतफहमी है। उन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया है। वह हर समुदाय की इज्जत करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में दो मिनट के रोल से चमके ये 7 कलाकार, रातोंरात बने स्टार

आर माधवन ने वायरल सीन पर तोड़ी चुप्पी

आर माधवन ने कहा, 'धुरंधर के पूरे परिवार की तरफ से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया। हमें समझ नहीं आ रहा है कि आपका कैसे शुक्रिया अदा करें। हाल ही में हमें पता चला कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हुई एक फिल्म के सीन के दौरान मेंने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की लाइनें बोली हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि थोड़ी गलतफहमी हुई है । इस सीन को करते समय आदित्य धर जी ने मुझसे कहा था कि ये लाइनें बोलते समय आप सिगरेट बुझा देना। उन्होंने कहा था कि उस सीन में न धुआं निकलेगा न स्क्रीन पर धुआं दिखेगा। न आपके हाथ में सिगरेट होगी क्योंकि ये हमारे लिए बहुत ही पवित्र है। मैंने सिगरेट बुझा दिया था। आप सीन देखेंगे तो ना मेरे मुंह से न धुआं निकला है ना सीन में कहीं धुआं है। उस पूरे सीन में सिगरेट नहीं है क्योंकि हम अनजाने में भी किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हम सिख समुदाय के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।'

 

उन्होंनें आगे कहा, 'अगर किसी को अनजाने में भी बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा। आप उस सीन को ध्यान से देखें ताकि गलतफहमी न हो।

क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल एक सीन में आर माधवन के किरदार को गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनी थीं। कुछ लोगों का दावा था कि अभिनेता ने सिगरेट पीते हुए ये लाइनें बोली थी। इस मामले पर विवाद बढ़ने पर अब आर माधवन ने अपनी सफाई दी है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए हैं।

 


और पढ़ें