logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धुरंधर 2 के सेट पर चोटिल थे अर्जुन रामपाल, डॉक्टर सनी गए थे इलाज करने मिली फिल्म

'धुरंधर 2' में काम करने वाले कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। डॉक्टर सनी अशोक ने भी फिल्म में छोटा सा रोल निभाया है।

Dr Sunny Ashok and Ranveer Singh

डॉक्टर सनी अशोक और रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के कलाकारों की दमदार ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार सफलता देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

 

फिल्म में जिम ट्रेनर से लेकर डॉक्टर तक ने ऐक्टिंग की है। फिल्म में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर मुस्तफा अहमद ने रिजवान का रोल प्ले किया है। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में काम किया है। अब डॉक्टर सनी अशोक ने फिल्म में अपनी कास्टिंग का किस्सा सुनाया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'न धुआं निकला, न सिगरेट पी...', सिख समुदाय से माफी क्यों मांग रहे आर माधवन?

कैसे डॉक्टर सनी अशोक में मिली फिल्म धुरंधर 2?

डॉक्टर सनी अशोक ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को पंजाब के लुधियाना में फिल्म का सेट लगा था। अर्जुन रामपाल को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी। मैं उन्हें चेक करने के लिए गया था। अर्जुन को देखने के बाद मैं रणवीर के पास फोटो लेने गया था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें फिल्म में कास्ट करेंगे और तीन बाद मुझे उनके तरफ से कॉल आया। 'धुरंधर 2' के ज्यादातर हिस्सों को पंजाब में शूट किया गया है जिसमें लुधियाना का रेलवे ट्रैक और साहनेवाल एयरपोर्ट शामिल है।

 

8 जुलाई को 'धुरंधर' के सेट पर अर्जुन रामपाल को रेलवे ट्रैक पर दौड़ते समय चोट लग गई थी। अर्जुन के चोटिल होने के बाद सेट पर सभी लोग परेशान हो गए थे। डॉक्टर अशोक ने बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई थी। सभी लोग बेहद खुश थे कि वह बिल्कुल ठीक है। काम खत्म होने के बाद मैंने रणवीर से फोटो मांगी थी। उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखते हुए कहा था कि भाई सिर्फ फोटो क्यों? हम तुम्हें फिल्म में कास्ट करेंगे। मुझे लगा वह मजाक कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में दो मिनट के रोल से चमके ये 7 कलाकार, रातोंरात बने स्टार

डॉक्टर सनी का फिल्म में 2 सेकंड का रोल है

तीन दिन बाद मुझे आदित्य धर की टीम की तरफ से कॉल आया था। सीन में बताया गया कि घायल रणवीर सिंह को गाड़ी से उतरते समय विमान में चढ़ने के लिए मेडिकल सहायता की जरूरत है। मैंने बिना कैमरे में देखें रणवीर को एक डॉक्टर के रूप में काम किया। मेरा बस 2 सेकंड का शार्ट है। सभी क्रू मेंबर्स अच्छे थे खासतौर से रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल बहुत फ्रेंडली है। डॉक्टर अशोक सैनी ने बताया कि उनके परिवार से बॉलीवुड से एक और कनेक्शन है। मेरे पिता डॉक्टर देवेंद्र अशोक दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के अच्छे दोस्ते थे। मैं अपने पिता के साथ बचपन में धर्मेंद्र से मिलने जाता था। वह मेरे जीवन के सबसे अच्छे पल थे। 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है। फिल्म ने भारत में 575 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड 919 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


और पढ़ें