साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय 52 साल के हो गए हैं। उन्होंने 22 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। विजय को सेलेब्स से लेकर नेताओं तक ने जन्मदिन की बधाई दी थी। अभिनेत्री तृष्णा कृष्णनन ने विजय के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। अब इस पोस्ट पर प्रोड्यूसर चार्मी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

चार्मी कौर ने अपने पोस्ट में विजय और तृष्णा को 'प्योर गोल्ड कपल' बताया है। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चार्मी और तृष्णा कृष्णनन अच्छे दोस्ते हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' से वायरल हुआ 'चाय की टपरी' गाना क्या AI से बना है?

तृष्णा ने विजय को विश किया था बर्थडे

तृष्णा कृष्णनन को लेकर खबर आ रही थी कि उन्होंने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इन सभी अफवाहों का जवाब देते हुए तृष्णा ने विजय के जन्मदिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में तृष्णा और विजय टेबल के पास खड़े हुए हैं जहां पर बहुत सारे केक रखे हुए हैं। विजय केक की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं और तृष्णा विजय की और देख रही हैं।

 

इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'उस इंसान को जन्मदिन की बहुत बधाई जिसके साथ होने से सबकुछ खास लगता है।' तृष्णा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम श्रद्धा से फिल्म बना रहे हैं', Ramayana को लेकर रवि दुबे ने फैंस से की अपील

तृष्णा संग जोड़ा जा रहा है विजय का नाम

 विजय ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इसके बाद से विजय का नाम तृष्णा से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई इवेंट्स में साथ में देखा गया है। विजय के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में भी तृष्णा शामिल हुई थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक में अभी तक कंफर्म नहीं किया है।

 

आपको बता दें कि तृष्णा और विजय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' शामिल है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।