बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'अंग्रेजी मीडियम', 'शिद्दत' समेत तमाम प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की वर्सेटाइल अभिनेत्रियों में एक हैं। वह हर किरदार में अपने दमदार अभिनय से वाह वाही लूट लेती हैं।
उनकी इस साल की शुरुआत में अनिल कपूर के साथ फिल्म 'सूबेदार' रिलीज हुई थी। उनके काम को दर्शकों और आलोचकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। अब वह 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आएंगी। फिल्म में राधिका के साथ अली फजल मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।
यह भी पढ़ें: अपनी ही जिंदगी के 'बंदर' बने बॉबी देओल, दमदार ट्रेलर देख दर्शक हुए हैरान
'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए दिया ऑडिशन
राधिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह रोल ऑफर नहीं हुआ था। वह शकुन बत्रा के काम की बहुत बड़ी फैन है और उनकी फिल्म में काम करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि मैंने उनसे कहा कि आप मुझे इस रोल के लिए ऑडिशन देने दो और मुझे भगवान की दया से फिल्म मिल भी गई।
राधिका ने कहा, 'वह किसी भी फिल्म में सामान्य परफॉर्मेंस नहीं दें सकती हैं क्योंकि उनके पीछे लाइन में कई लोग हैं। मेरे पीछे कोई नहीं है कि जो कह सके कि तुम्हें अगली फिल्म में कोई रोल दे देंगे। मेरे लिए हर काम करो या मरो की स्थिति है। अगर मैं इंडस्ट्री में सर्वाइव करना है तो किल करना ही होगा वरना मुझे कोई पूछेगा।'
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में पिता रहे हिट, बच्चों पर लगा फ्लॉप का दाग, काम मिलना हुआ मुश्किल
राधिका को किस बात से है परेशानी?
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आज भी उसी लाइन में हूं। मैं आज भी अपने प्रोजेक्ट्स के लिए मेहनत करती हूं। कई प्रोजेक्ट्स में लोग मेरे बारे में सोचते तक नहीं है तो मैं उनसे ऑडिशन लेने के लिए कहती हूं। मुझ में कोई अहंकार नहीं है। मुझे इस बात से दिक्कत नहीं है ऑडिशन देने के बाद नहीं लिया। मुझे इस बात से दिक्कत है कि मेरा लास्ट नेम देखकर लोग मुझे रिजेक्ट कर देते हैं।'
राधिका ने कहा कि वह इस बात से खुश है कि आज के समय में महिलाओं को बेहतर भूमिका मिल रही है। उन्हें सिर्फ ग्लैमर नहीं समझा जा रहा है। वह इस चीज के लिए दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, विद्या बालन और तब्बू मैम की शुक्रगुजार है।
