logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉलीवुड में पिता रहे हिट, बच्चों पर लगा फ्लॉप का दाग, काम मिलना हुआ मुश्किल

हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनके पिता हिट रहे लेकिन बच्चों का करियर फ्लॉप रहा।

Shadaab Khan, karan and sunny deol and sunil anand

शादाब खान, करण और सनी देओल और सुनील आनंद, Photo Credit: Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकार अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग अपना नाम बनाने में कामयाब होते हैं। कुछ असफल हो जाते हैं। हम आपको इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनके पिता तो पर्दे पर हिट रहे लेकिन बच्चे बुरी तरह से पिट गए। बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार ने अपने बच्चों को खुद ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया और उनकी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इसके बावजूद उन्हें काम नहीं मिला। 

 

हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म 'एक दिन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हुई। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, अध्ययन सुमन, टाइगर श्रॉफ समेत तमाम कलाकारों का नाम शामिल है। 

 

यह भी पढ़ें: वायरल हो गए 'सनी भैया' और 'माधुरी' के वीडियो, 'विमल खन्ना' की कहानी क्या है?

फ्लॉप रहा इन कलाकारों का करियर

जुनैद खान

 

आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद अपनी पिता की ऐक्टिंग में किस्मत अजमा रहे हैं। उनकी अभी तक 3 फिल्में रिलीज हुई है जिसमें एक ओटीटी पर दो सिनेमाघरों में आई थी। उनकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।

 

टाइगर श्रॉफ

 

टाइगर ने इंडस्ट्री में साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंति' से डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म हिट रही थी। करियर के शुरुआत में उनकी कुछ फिल्में हिट रही थी लेकिन बाद में उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी। इस लिस्ट में 'गणपत', 'फ्लाइंग जट', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हीरोपंति 2' का नाम शामिल हैं। ये सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

 

शादाब खान

 

अमजद खान के बेटे शादाब ने इंडस्ट्री में 1997 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

 

सुनील आनंद

 

सुपरस्टार देव आनंद ने अपने बेटे सुनील आनंद को फिल्म आनंद ही आनंद से लॉन्च किया था। इस फिल्म का निर्देशन देवानंद ने खुद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

 

करण देओल

 

सनी देओल ने अपने बेटे करण को खुद ही इंडस्ट्री में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से लॉन्च किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।2021 में वेले में  नजर आए थे। यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी। सनी के छोटे बेटे राजवीर ने भी इंडस्ट्री में फिल्म 'दोनों' से डेब्यू किया था जो पिट गई थी।

 

अध्ययन सुमन

 

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा। वह आज तक एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाएं हैं। आखिरी बार वह वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए थे।

 

ईशा देओल

 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का फिल्मी करियर कुछ सफल नहीं रहा। वह कुछ ही फिल्मों में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। अब ईशा फिल्मों से दर हैं।

 

अर्जुन कपूर

 

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर अक्सर खराब ऐक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता है। उन्हें लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार है।


और पढ़ें