क्राइम थ्रिलर सीरीज 'विमल खन्ना' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 15 मई को स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। अभिनेता सनी हिंदूजा ने शो में विमल खन्ना का लीड रोल प्ले किया है। उनके साथ ईशा तलवार मुख्य भूमिका में हैं।
इंटरनेट पर सनी और ईशा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की हर तरफ चर्चा हो रही है। ईशा तलवान ने सीरीज में अमृता दास का किरदार निभाया है जो बहुत अमीर और रहस्यमयी औरत है। दोनों के क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों की इस सीरीज को लेकर दिसचस्पी बढ़ा दी है। इस वजह से लोग इस सीरीज को प्राइम पर देख रहे हैं।
यह सीरीज मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास 'मौत का खेल' पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन अभिनव पारीक ने किया है। क्राइम थ्रिलर सीरीज में अभिनेता सनी हिंदूजा ने विमल खन्ना का लीड रोल निभाया है। उसी के इर्द-गिर्द सीरीज की कहानी रची गई है। विमल को अपने भाई की मौत के झूठे आरोप में फंसाया जाता और कोर्ट उसे दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाती है।
विमल मुश्किलों से हार मानने वाला नहीं होता है। वह पुलिस से बचकर मुंबई भाग आता है। इस शहर में न उसके पास रहने का ठिकाना होता न खाने को पैसे होते है। एक दिन उसकी मुलाकात अमृता दास ( ईशा तलवार) से होती है जो उसकी ईमानदारी और सादगी देखकर उसे नौकरी पर रख लेती है। अमृता 500 करोड़ रुपये की अकेली मालकिन होती है।
विमल को अमृता के बीमार पिता की देखभाल के लिए रखा जाता है। उसे पता चलता है कि कोई करीबी अमृता के पिता को मारना चाहता है। वह धीरे-धीरे इस अनसुलझी गुत्थी में फंसता जा रहा है। उसे एक तरफ खुद को निर्दोष साबित करना है और दूसरी तरफ खूनी को भी पकड़ना है। क्या विमल खन्ना इन मुसीबतों से निकल पाएगा? इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।