logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्रीतम एंड पेड्रो' का टीजर रिलीज, क्यों ट्रेंड करने लगे विक्रांत मैसी?

राजकुमार हिरानी की साइबर थ्रिलर सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के रिलीज होते ही विक्रांत मैसी ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गए।

Vikrant Massey Arshad Warsi and Veer Hirani

विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और वीर हिरानी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लग रहो मुन्ना भाई', 'पीके', '3 इडियट्स', 'संजू' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो से डेब्यू कर रहे हैं। इस साइबर थ्रिलर सीरीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब निर्माताओं ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ऐक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, मोना सिंह, अरशद वारसी, बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। 

 

टीजर को थोड़ा सा दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। सीरीज की कहानी दो पुलिसवालों की है। दोनों के काम करने का बिल्कुल अलग है। जब ये दोनों साथ में एक केस के लिए आएंगे तो क्या धमाल मचेगा। इसी के इर्द -गिर्द सीरीज की कहानी है।

 

यह भी पढ़ें: 7 साल के बाद प्रीति जिंटा करेंगी कमबैक, 'वाइब' में कुणाल खेमू संग आएंगी नजर

'प्रीतम एंड पेड्रो' का टीजर हुआ रिलीज

सीरीज में प्रीतम का रोल वीर हिरानी ने निभाया है और पेड्रो के किरदार में अरशद वारसी है। वहीं, विक्रांत मैसी ने मार्टिन का रोल निभाया है। इन तीनों के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।  प्रीतम और पेड्रो के लिए मार्टिन किस तरह से मुसीबत खड़ा करता है? इसकी एक छोटी सी झलक टीजर में देखने को मिली है। विक्रांत भले ही कुछ सेकेंड के लिए स्क्रीन पर नजर आए लेकिन छा गए। ट्विटर पर विक्रांत मैसी ट्रेंड कर रहे हैं। टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 

 

दर्शकों को कैसी लगा टीजर?

एक व्यक्ति ने लिखा, 'उम्मीद नहीं थी कि राजकुमार हिरानी के प्रोजेक्ट में विक्रांत मैसी नजर आएंगे लेकिन इसका बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विक्रांत मैसी एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'प्रीतम एंड पेड्रो की पूरी टीम कमाल की लग रही है।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल' का माशूका गाना है इटेलियन सॉन्ग की कॉपी? लोगों ने प्रीतम का उड़ाया मजाक

 

यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर 3 जून को स्ट्रीम होगी। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। प्रीतम एंड पेड्रो के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी है। राजकुमार हिरानी की 'डंकी' रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में शाहरुख खान , तापसी पन्नू समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।


और पढ़ें