logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कॉकटेल' का माशूका गाना है इटेलियन सॉन्ग की कॉपी? लोगों ने प्रीतम का उड़ाया मजाक

'कॉकटेल 2' का दूसरा गाना 'माशूका' रिलीज हो गया। इस गाने की ट्यून को लोग इटेलियन सॉन्ग की कॉपी बता रहे हैं।

Shahid and Kriti Kapoor

शाहिद और कृति कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शाहिद कपूर , रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का दूसरा गाना 'माशूका' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहिद और कृति की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाना दर्शकों को खूब पसंद आया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि 'माशूका' गाने का ट्यून 1993 में आए इटेलियन सॉन्ग Se So Arrubate A Nonna का कॉपी है।

 

रेडिट पर माशूका के साथ 1993 के इटेलियन ट्रैक का वीडियो प्ले किया गया है। दोनों गाने के ट्यून एक-दूसरे से बहुत मिलते हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'दोनों गानों का टाइटल ट्रैक तो सुनने में एक ही लग रहा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'प्रीतम ने इसे भी अच्छे से कॉपी नहीं किया।' चौथे यूजर ने लिखा, 'प्रीतम ने अभी भी गानों को कॉपी करना नहीं छोड़ा।' वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह सैम्पलिंग है। म्यूजिक आर्टिस्ट गाना बनाते समय ऐसा करते हैं। इसे कॉपी या चुराना नहीं कहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व मिस पूणे, अभिनेत्री थीं ट्विशा शर्मा, आखिरी बार तमिल फिल्म में किया था काम

क्या इटेलियन सॉन्ग का ट्यून हुआ कॉपी?

1993 में So Arrubate A Nonna इटेलियन सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसे संगीतकार बीबी और कोको ने मिलकर गाया था। हालांकि यह गाना कोई ग्लोबल हिट नहीं था लेकिन लोगों ने इसे पंसद किया था।

प्रीतम पर पहले भी लगे गाना चुराने का आरोप

संगीतकार प्रीतम पर पहले भी गाना कॉपी करने का आरोप लग चुका है। उन पर एक 'दिल है मुश्किल' का 'बुलैया' सॉन्ग कॉपी करने का आरोप लगा था। 2016 में उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया था और कहा था कि म्यूजिक को लेकर ज्यादा ध्यान देंगे।

 

यह भी पढ़ें: '60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला,' फोटोग्राफर्स पर फूटा सलमान का गुस्सा

माशूका 

प्रीतम ने इस गाने को कंपोज किया है। जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा और राघव चैतन्य और महमूद रूआ के ने मिलकर गाया है। गाने में दिखाया जाता है कृति और शाहिद साथ में ट्रैवल करते हैं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार होने लगता है। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होगी।  यह 2012 की फिल्म 'कॉकटॉल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल' में सैफ अली खान , दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। 


और पढ़ें