बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। अनुराग कश्यप को डॉर्क थ्रिलर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
'बंदर' के ट्रेलर में वह एक ऐसी दुनिया को रचने में कामयाब नजर आया है। ट्रेलर में मजेदार डायलॉग्स, हल्की-फुल्की कॉमेडी और कलाकारों का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिला है।
पहली बार अनुराग कश्यप और बॉबी देओल साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ढाई मिनट का है जो दर्शकों का ध्यान खींचती है। फिल्म में बॉबी देओल आर्टिस्ट समीर मेहरा का रोल प्ले कर रहे हैं जो अपनी निजी जिंदगी में बिल्कुल अकेला है। वह डेटिंग एप्स पर प्यार तलाश रहा है। इसी दौरान वह एक ऐसी लड़की से मिलता है जो उस पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाती हैं। इस वजह से समीर को जेल हो जाती है। समीर का केस उसकी बहन लड़ती है। क्या समीर खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगा?
इस फिल्म का लेखन सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने किया है। इस फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
बॉबी देओल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में अल्फा और जन नायगन का नाम शामिल है। अल्फा एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा तमिल पॉलिटिकल ड्रामा जन नायगन मुख्य भूमिका में हैं। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने एनिमल और अन्य फिल्मों में भी शानदार ऐक्टिंग की है।