बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हाल ही में 'लाफ्टर शेफ 3' में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। शो पर उनका भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ पैचअप हो गया। सालों से मामी और भांजे में झगड़ा था। शो पर सुनीता ने एक ऐसा बयान दिया था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 

 

'लाफ्टर शेफ 3' के एपिसोड में सुनीता ने कहा, 'कश्मीरा मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं जो आदमी अपनी पत्नी का सम्मान करता है वह हीरो होता है। जो अंखियों से गोली मारता है, जहां थर्ड पार्टी पे चला जाता है तो घुटनों पर गोली मारे।' 

 

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में भिड़े समय रैना और सुनील पाल, आतंकवाद से ब्रश तक पहुंचा विवाद

गोविंदा को घुटने में लगी थी गोली

एक दूसरे वीडियो में निया शर्मा, सुदेश लहरी संग अपनी जोड़ी बनने पर कहती हैं, 'अच्छा जोड़ीदार नहीं है न, मजा नहीं आ रहा रहा।' इस पर कश्मीरा ने कृष्णा की और देखते हुए मजाक में कहा कि यह अपनी जोड़ी उधर बनाना चाहता था। इस पर सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, 'नहीं नहीं इन लोगों की आदत है। गोली मारनी पढ़ती है इन लोगों को।' इस बात को सुनने के बाद कृष्णा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके किसकी तरफ से जवाब देना है।

 

आपको बता दें कि साल 2024 में गोविंदा को मुंबई में अपने घर में खुद से पैर में गोली लग गई थी। गोविंदा के मैनेदर शशि सिन्हा ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे तभी रिवॉल्वर उनके साथ हाथ से फिसल गई और बंदूक उनके पैर में गोली लग गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'मटका किंग' में सादगी के लिए छाईं सई ताम्हणकर, निभा चुकी हैं सविता भाभी का रोल

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था धोखा देने का आरोप

1987 में गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की थी। पिछले एक साल से दोनों के रिश्ते में लगातार अनबन की खबरें आ रही है। सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सुना है कि गोविंदा का एक मराठी लड़की से अफेयर चल रहा है लेकिन इसमें कुछ सीरियस नहीं लग रहा है।