logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मटका किंग' में सादगी के लिए छाईं सई ताम्हणकर, निभा चुकी हैं सविता भाभी का रोल

'मटका किंग' में अभिनेत्री सई ताम्हणकर के काम की खूब तारीफ हो रही हैं। वह मराठी सिनेमा की पॉपुलर ऐक्ट्रेस हैं।

Sai Tamhankar

सई ताम्हणकर, Photo Credit: Sai Tamhankar Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका किंग' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सीरीज में विजय के साथ कृतिका कामरा और सई ताम्हणकर मुख्य भूमिका में हैं। 'मटका किंग' में ब्रिज भट्ट (विजय वर्मा) की पत्नी का रोल बरखा (सई ताम्हणकर) ने निभाया है। उनकी सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 

सई ताम्णहकर मराठी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। उन्होंने 'हंटर', 'दुनियादारी', 'मिमी', 'बेरोजगार', 'धुरला', 'दलदल', 'डब्बा कार्टलट' समेत कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।  

यह भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' में बेवफाई को बढ़ावा नहीं दिया गया, आयुष्मान ने दी सफाई

टीवी से सई ताम्णहकर ने किया था डेब्यू

सई ताम्णहकर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरीयल Tuzyavina ने किया है। उन्होंने सुभाष घई की फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' और आमिर खान की 'गजनी' में छोटा सा किरदार निभाया था। 2013 में वह रोम कॉम मूवी 'दुनियादारी' में नजर आई थी। यह फिल्म उनके लिए टर्निंग प्वाइंट थी। 2015 में सई ने एडल्ट कॉमेडी 'हंटर' में काम किया था। 2018 में वह फिल्म 'लव सोनिया' में नजर आई थीं। छोटा हो या बड़ा, उन्होंने पर्दे को हर किरदार को शानदार तरीके से निभाया है।

2018 के बाद से चर्चा में सई ताम्णहकर

वह क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राक्षस' में नजर आई थी।  Ashleel Udyog Mitra Mandal में उन्होंने सविता भाभी का कैरेक्टर प्ले किया था। उन्होंने 2012 में विजुअल आर्टिस्ट अमेय गोसावी से शादी की थी और 2015 में उनका तलाक हो गया था। 2020 में राजनीतिक ड्रामा  Dhurala के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस मराठी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

 

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं सई

39 साल की सई ताम्णहकर को इंस्टाग्राम पर 3. 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शएयर करती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का पता लगाना नामुमकिन है। वह हर आउटफिट में स्टनिंग और खूबसूरत लगती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं दुनिया छोड़ चुका हूं', दिलजीत ने कॉन्सर्ट में दिया ऐसा बयान, चिंता में फैंस

 

वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उन्होंने 2012 में विजुअल आर्टिस्ट अमेय गोसावी से शादी की थी और 2015 में उनका तलाक हो गया था।

 

Related Topic:#Vijay Verma

और पढ़ें