पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी और वो दो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तो लोगों का कहना था कि इस फिल्म के जरिए रिश्तों में बेवफाई तो बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म के टीजर को काफी ट्रोल किया गया था। अब इस पूरे विवाद पर आयुष्मान खुराना ने अपना रिएक्शन दिया है।
आयुष्मान ने कहा, 'फिल्म में किसी भी तरह की बेवफाई को नहीं दिखाया गया है जबकि मेरा पूरा किरदार ग्रीन फ्लैग है।' फिल्म के प्रमोशन के लिए आयुष्मान एक इवेंट में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं दुनिया छोड़ चुका हूं', दिलजीत ने कॉन्सर्ट में दिया ऐसा बयान, चिंता में फैंस
आयुष्मान ने फिल्म पर दी सफाई
इस इवेंट में आयुष्मान ने कहा, 'यह फिल्म इन चारों के बीच में क्या चल रहा है उसपे है। मैं आपको बता दूं कि मेरा जो किरदार है प्रजापति पांडे का। वह पूरी तरह से ग्रीन फ्लैग है, उसका मोरल कंपस बिल्कुल ठीक है। हम किसी भी तरह की बेवफाई को बढ़ावा नहीं रहे हैं क्योंकि यह एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को देखने में हर किसी को मजा आ जाएगा। यह सिर्फ गलतियों की एक कॉमेडी है। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है।'
रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने बयान में कहा, 'फिल्म के जरिए बेवफाई को बढ़ावा नहीं दिया गया है। ये गलतियों की कॉमेडी है जिससे आप सभी रिलेट करेंगे।' इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।
यह भी पढ़ें: वही अदाएं, वैसे ही सवाल..., BearBiceps बनीं पलक तिवारी, फिदा हो गए लोग
कब रिलीज होगी फिल्म?
20 अप्रैल को 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर की शुरुआत में बताया जाता है कि पतियों की फितरत कभी नहीं बदलती है। इसके बाद आयुष्मान को अलग-अलग अभिनेत्री संग रोमांस करते हुए दिखाया जाता हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।