logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वही अदाएं, वैसे ही सवाल..., BearBiceps बनीं पलक तिवारी, फिदा हो गए लोग

पलक तिवारी का रणवीर अलाहबादिया के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पलक रणवीर से उन्हीं के अंदाज में सवाल पूछ रही हैं।

ranveer allahabadia and palak tiwari

पलक तिवारी और रणवीर अलाहबादिया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

यूट्यबर रणवीर अलाहबादिया सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका श्वेता तिवारी की बेटी पलक के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पलक रणवीर से उन्हीं के अंदाज में सवाल पूछते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पलक और रणवीर साथ में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की बातचीत होती है। दोनों लाइफ और आइडल पार्टनर को लेकर बात करते हैं। इस वीडियो का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में पलक बिल्कुल रणवीर की तरह गर्दन हिला कर सवाल पूछती हैं। वीडियो में पलक रणवीर से दिलजीत के कॉन्सर्ट के बारे में सवाल पूछती हैं। इस पर रणवीर ने कहा, 'मुझे यहां बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन आपसे बात करके बहुत खुशी और शांति महसूस हो रही है।' वह रणवीर के अंदाज में खुशी का मतलब पूछती है? इस वीडियो को देखकर लोगों को हंसी आ रही है। साथ ही पलक के मिमिक्री स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: साउथ में हिट, दमदार ऐक्टिंग के बावजूद साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू होगा फ्लॉप

पलक का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा,' पलक ने दिखा दिया वह कमाल की ऐक्ट्रेस हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पलक ने रणवीर को मजेदार तरीके से रोस्ट किया है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आज रणवीर को कैसा लगा?' वहीं, रणवीर ने पलक से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने हां में दिया है।

यह भी पढ़ें: आस्कर अवॉर्ड के बदले नियम, क्या भारतीय फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के बढ़े चांस?

क्या सिंगल हैं पलक तिवारी?

आपको बता दें कि पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली संग जुड़ता है लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है। वहीं, रणवीर जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना रिश्ता कंफर्म किया है। रणवीर हाल ही में कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस एपिसोड में रणवीर के साथ समय रैना और सुनील पाल बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। 


और पढ़ें