साल 2027 में ऑस्कर अवॉर्ड का 99वां समारोह होगा। उससे कुछ महीने पहले ही ऑस्कर अवॉर्ड के नियम बदले गए हैं। जहां अब से एक देश से ऑस्कर समारोह में दो फिल्मों को नॉमिनेशन के लिए भेजा जाएगा। वहीं किसी फिल्म के लिए देश के बजाय डायरेक्टर को अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा अब किसी एक एक्टर या एक्ट्रेस को एक ही कैटेगरी में दो बार नॉमिनेट किया जा सकेगा। इन नियमों के जरिए नॉमिनेशन में हेराफेरी को रोकने की कोशिश की गई है।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ने यह घोषणा 1 मई को की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नियमों से भारत के निर्देशक बेहद खुश हैं। पहले इस अवॉर्ड शो में एक देश केवल एक ही फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म के तौर पर नॉमिनेट करता था, जिससे फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के मौके कम हो जाते थे। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड फिल्मों को वोटों के आधार पर दिया जाता है। 14 मार्च 2027 को 99वां ऑस्कर समारोह आयोजित होगा, उसी दौरान नए नियम लागू होंगे।
यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो, भगवा लुक देखकर हैरान क्यों हुए फैन्स?
देश के बजाय डायरेक्टर के नाम से मिलेगा अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड के नए नियमों के मुताबिक अब हर श्रेणी का अवॉर्ड फिल्म के डायरेक्टर को दिया जाएगा। पहले यह अवॉर्ड उस देश के नाम से दिया जाता था, जहां से फिल्म नॉमिनेशन के लिए भेजी जाती थी। इस नए नियम से दुनियाभर के निर्देशकों का हौसला बढ़ा है।
एक्टर एक से ज्यादा फिल्मों के लिए हो सकते हैं नॉमिनेट
नए नियमों के मुताबिक अगर कोई एक्टर या एक्ट्रेस एक से ज्यादा फिल्मों के लिए नॉमिनेट होता है और दोनों फिल्मों के लिए उसे अच्छे वोट मिलते हैं, तो वह दोनों फिल्मों के लिए नॉमिनेट हो सकता है। यानी एक ही कैटेगरी में एक एक्टर को दो बार अलग-अलग फिल्मों के लिए नॉमिनेशन मिल सकता है। यही नियम सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस पर भी लागू होगा।
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद लौट आया खलनायक, क्या सिनेमा घरों में छाने वाली है खलनायक रिटर्न्स?
नए नियमों के अनुसार अब एक देश दो फिल्मों को नॉमिनेशन के लिए भेज सकता है, जबकि पहले सिर्फ एक ही फिल्म भेजी जाती थी। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव यह है कि जो फिल्में अन्य अवॉर्ड शो में नॉमिनेट हो चुकी हैं, वे भी अब ऑस्कर नॉमिनेशन का हिस्सा बन सकती हैं।