logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो, भगवा लुक देखकर हैरान क्यों हुए फैन्स?

शिवाजी फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया है, जिसमें उनके लुक को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

 Salman khan

सलमान खान, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

सलमान खान ने राजा शिवाजी में एक छोटा सा किरदार निभाया है, जिसमें वह जीवा महाला के रूप में नजर आए हैं। उनके लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान पगड़ी पहने, कुर्ता और तलवार के साथ दिखाई दिए हैं। इस लुक ने कई फैंस का दिल जीत लिया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग सलमान की फोटो शेयर कर रहे हैं, साथ ही उनकी फिल्म में की गई एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं।

 

राजा शिवाजी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं, जेनेलिया देशमुख साईबाई के रूप में दिखी हैं, वहीं सलमान खान जीवा महाला का रोल निभा रहे हैं। एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने बताया था कि सलमान खान इस फिल्म में काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। अब सवाल उठता है कि सलमान के लुक और किरदार को लेकर लोगों की राय क्या है?

 

यह भी पढ़ें: 33 साल बाद लौट आया खलनायक, क्या सिनेमा घरों में छाने वाली है खलनायक रिटर्न्स?

 

सलमान के किरदार को लेकर लोगों ने क्या कहा?


राजा शिवाजी फिल्म में सलमान खान का छोटा सा किरदार तहलका मचा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके लुक, एक्टिंग और फिल्म में उनकी एंट्री की तारीफ कर रहे हैं।

 

एक्स अकाउंट के जरिए नमाज ने कहा, 'राजा शिवाजी फिल्म में सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस बहुत बड़ी है। उन्होंने सच में कमाल कर दिया है।'

वहीं एक व्यक्ति ने सलमान के डायलॉग की तारीफ करते हुए कहा, 'तुमने रावण को मारा, मैं लंका जला दूंगा, इस डायलॉग ने पब्लिक को पागल कर दिया।'

सोहिल ने कहा, 'सलमान खान जीवा महाला के रोल में लोगों को हैरान कर रहे हैं। यह किरदार एक मास्टरपीस कैमियो है, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला

 रितेश ने बताया सलमान कैमियो रोल भी करने को तैयार थे

रितेश देशमुख ने सलमान खान के फिल्म में हिस्सा बनने के बारे में बताया। रितेश देशमुख ने कहा, 'सलमान खुद इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे।' इसके बाद रितेश देशमुख ने उनसे पूछा कि वह किस किरदार के रूप में काम करना चाहते हैं, तो सलमान ने जवाब दिया, 'मैं किसी भी किरदार के रूप में काम कर सकता हूं।' इसके साथ ही सलमान ने यह भी कहा, 'मेरे बिना यह फिल्म नहीं बन सकती है।'


और पढ़ें