logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला

लंदन की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर क्लाउडिया ग्लैम की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। मर्सिडीज कार के नीचे दबने की वजह से उनकी मौत हुई।

Klaudia Glam

क्लाउडिया ग्लैम। (Photo Credit - Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

लंदन की इन्फ्लुएंसर क्लाउडिया ग्लैम को एक लग्जरी कार ने कुचल दिया, जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। कार से कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कार के नीचे क्लाउडिया दब गई थीं।

 

19 अप्रैल की रात क्लाउडिया एक नाइट क्लब के बाहर किसी महिला से बहस कर रही थीं, जिसके बाद एक मर्सिडीज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने कार की महिला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।

 

यह घटना सोहो के इंका नाइट क्लब के बाहर सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर घटी, जब क्लाउडिया और उनकी राइवल इन्फ्लुएंसर गैब्रिएल कैरिंगटन के बीच बहस हो रही थी। यह बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद कथित तौर पर गैब्रिएल कैरिंगटन नशे की हालत में मर्सिडीज कार में बैठी थीं। उसी दौरान क्लाउडिया कार के आगे पोज कर रही थीं, जिसके बाद गैब्रिएल ने कार तेज रफ्तार में चलाकर क्लाउडिया को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद क्लाउडिया को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, गुड न्यूज वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

क्लाउडिया के कुचले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार ने उन्हें रौंद दिया। वहां मौजूद लोग यह देखकर बुरी तरह चिल्लाने लगे। इस कार हादसे में क्लाउडिया के अलावा 30 साल की एक महिला और 50 साल का एक शख्स भी घायल हुए हैं।

क्लाउडिया की राइवल इन्फ्लुएंसर हुई गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने क्लाउडिया की राइवल गैब्रिएल कैरिंगटन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में जानबूझकर कुचला है। इसके अलावा पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि गैब्रिएल कैरिंगटन 29 साल की हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3.60 लाख फॉलोअर्स हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं ही बदनाम हो रही हूं', चहल ने तानिया पर मानहानि का केस क्यों किया?

कौन थीं क्लाउडिया ग्लैम?

क्लाउडिया ग्लैम सोशल मीडिया की एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर थीं, जो अपने फैशन और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर थीं। क्लाउडिया कर्व की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी थीं। फिलहाल उनके सोशल मीडिया पर 2,50,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम पर वह ब्रांड प्रमोशन कर लाखों रुपये कमाती थीं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें