logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, गुड न्यूज वायरल

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। यह जानकारी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है।

news image

दीपिका पादुकोण, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की है, जिसे देखकर रणवीर सिंहऔर दीपिका के फैंस बेहद खुश हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस बधाइयां दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए नजर आ रही है।

 

 दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की खबर अपने इस इंस्टाग्राम हैंडल पर आज यानी 19 अप्रैल को शेयर की है। जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। अब लगभग डेढ़ साल बाद दीपिका दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दिपीका की प्रेग्नेंसी को लेकर न सिर्फ फैंस खुश हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग दीपिका पादुकोण को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब सवाल उठता है कि अब तक किन सेलेब्रिटीज ने दीपिका पादुकोण को बधाइयां दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं ही बदनाम हो रही हूं', चहल ने तानिया पर मानहानि का केस क्यों किया?

 

किन लोगों ने दीपिका को दी बधाई

 

दीपिका के इंस्टाग्राम पोस्ट करने के तुरंत बाद करीब 5 लाख लोगों ने उसे लाइक किया। दीपिका पादुकोण को कई सेलेब्रिटीज ने बधाई दी है। जहां एक तरफ पोस्ट के कमेंट सेक्शन में परिणीति चोपड़ा ने 'कॉनग्रैचुलेशंस' लिखा है, वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी के जरिए दीपिका पादुकोण को बधाई दी। इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने भी दीपिका पादुकोण को शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की कुछ जानी-अनजानी कहानियां जो बहुत कम लोग जानते हैं, जान लीजिए

दीपिका ने 2024 में दिया था पहले बच्चे को जन्म

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी 2018 में हुई थी। उसके कुछ सालों बाद दीपिका ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम 'दुआ' रखा गया। दीपिका ने बताया था कि पहली बेटी कई प्रार्थनाओं के बाद हुई थी, इस वजह से उसका नाम 'दुआ' रखा गया। दीपिका ने दुआ की फोटो दिवाली के दिन शेयर की थी।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें