logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आशा भोसले की कुछ जानी-अनजानी कहानियां जो बहुत कम लोग जानते हैं, जान लीजिए

आशा भोसले का निधन हो चुका है। आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर दोनों के रिश्ते उतार-चढ़ाव से भरे थे। दोनों बहनों का आपसी रिश्ता कैसा था, जानिए।

What was Asha Bhosle relationship with Lata Know here

आशा भोसले, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिंगर आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो चुका है। आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने हिंदी गानों में अहम योगदान दिया है। इसी बीच सवाल उठता है कि आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के आपसी रिश्ते कैसे थे। माना जाता है कि आशा भोसले और लता मंगेशकर के रिश्ते किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं थे। दोनों बहनों में जितना प्रेम और अपनापन था, उतनी ही एक वक्त में खटास भी रही थी।


आशा भोसले के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब लता मंगेशकर ने उनसे अपने संबंध तोड़ दिए थे। जिससे आशा भोसले उस वक्त बेहद आहत हो गई थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों बहनों के बीच की दूरी खत्म हो गई थी और फिर दोनों बहनें हंसी-खुशी रहने लगी थीं। अब सवाल उठता है कि आशा भोसले ने ऐसा क्या किया था जिससे नाराज होकर लता मंगेशकर ने उनसे संबंध तोड़ दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटा, 22वें दिन कितनी रही कमाई? जानिए


लता मंगेशकर और आशा भोसले का स्वभाव

लता मंगेशकर अपने पिता के निधन के बाद ही 14 साल की उम्र में घर की जिम्मेदारी उठा रही थीं। वहीं दूसरी तरफ परिवार आशा से यह उम्मीद कर रहा था कि वह भी घर की जिम्मेदारी उठाएं लेकिन उस वक्त उनके के विचार इससे बिल्कुल अलग थे। वह बंधन और जिम्मेदारी के बजाय स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करती थीं।

लता मंगेशकर क्यों हुई थीं नाराज?

आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में गणपत राव से शादी कर ली थी, जो उनसे उम्र में 16 साल बड़े थे। गणपत राव, लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे, जिनका रोज लता जी के घर आना-जाना लगा रहता था। उसी दौरान आशा जी की गणपत राव से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई, और फिर दोनों ने शादी कर ली।

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की रील पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या कमेंट कर दिया कि चर्चा होने लगी?


इस फैसले से लता मंगेशकर बेहद नाराज हो गई थीं। उन्होंने आशा जी के साथ अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ दिए थे। आशा जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीदी ने उनके शादी के फैसले को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद उनके और लता जी के बीच काफी दूरी आ गई थी, जिस वजह से दोनों बहनों के बीच लंबे समय तक कोई बातचीत नहीं हुई।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें