संजय दत्त की फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है, जहां खलनायक के सीक्वल फिल्म खलनायक रिटर्न्स का टीजर रिलीज हो चुका है। खलनायक फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी और यह संजय दत्त के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार लाखों लोगों को बेहद पसंद आया था। खलनायक फिल्म का छोटा सा टीजर 24 अप्रैल के दिन मेकर्स ने रिलीज किया। फिल्म के टीजर में संजय दत्त पुराने फिल्म का डायलॉग बोलते हुए देखे गए हैं।
फिल्म की घोषणा के सुभाष घई निर्माता समेत संजय दत्त ने एक इवेंट में की थी, जहां फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स से बातचीत की थी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को संजय दत्त की कंपनी थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर और एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट मिलकर बना रही हैं। संजय दत्त ने बताया है कि इस फिल्म के राइट्स सुभाष घई की कंपनी ने खरीद लिए हैं, हालांकि सुभाष घई इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला
फिल्म के टीजर में क्या है खास?
टीजर में संजय दत्त अपने पुराने बल्लू बलराम वाले अंदाज में दिख रहे हैं। टीज़र में वह अपनी जेल से भागने की तारीख 10 अक्टूबर, रात 10 बजे को याद दिलाते हैं। उसी दौरान बैकग्राउंड में 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' का आइकॉनिक म्यूजिक सुनाई देता है, जो फैंस के बीच रोमांच पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग संजय दत्त के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर संजय दत्त ने क्या कहा?
संजय दत्त ने फिल्म रिलीज इवेंट में एक रोचक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि खलनायक फिल्म के सीक्वल का ख्याल उन्हें जेल में आया था। उस दौरान संजय दत्त ने कैदियों से पूछा था कि क्या वे इस फिल्म का अगला सीक्वल देखेंगे, तो 4000 कैदियों ने जवाब दिया कि वे सीक्वल फिल्म देखना चाहते है।
यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, गुड न्यूज वायरल
खलनायक फिल्म के बाकी स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या इस फिल्म में भी माधुरी दीक्षित दिखने वाली हैं या नहीं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई।