logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साउथ में हिट, दमदार ऐक्टिंग के बावजूद साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू होगा फ्लॉप

आमिर खान के बेटे जुनैद की 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

sai pallavi

साई पल्लवी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

साई पल्लवी की गिनती साउथ सिनेमा की टॉप ऐक्ट्रेसेस में होती हैं। उनकी सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर में बनी फिल्म 'एक दिन' में काम किया है।

 

इस फिल्म में साई के साथ आमिर के बेटे जुनैद खान थे। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन इसे लेकर लोगों में कोई बज नहीं है। 'एक दिन' को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें: आस्कर अवॉर्ड के बदले नियम, क्या भारतीय फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के बढ़े चांस?

फिल्म को मिला फीका रिस्पॉन्स

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले शुरू हो गई थी। इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उल्टा गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने दो दिनों में 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। 1 मई को 'एक दिन' के साथ सिनेमाघरों में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

क्यों नहीं चली 'एक दिन?'

'एक दिन' थाई फिल्म 'वन डे लव' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में साई पल्लवी कमाल की लगती हैं। उन्हें पर्दे पर देखकर मजा आ जाता है। उनके साथ जुनैद खान है जो एक ऐसे लड़के के किरदार में है जिसे कोई नोटिस नहीं करता है। वह अपने किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आस्कर अवॉर्ड के बदले नियम, क्या भारतीय फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के बढ़े चांस?

'रामायण' में माता सीता बनी हैं साई पल्लवी

दोनों कलाकारों का काम अच्छा हैं लेकिन स्क्रिनप्ले बहुत स्लो और सुस्त लगता है।कमजोर पटकथा ने फिल्म का मजा खराब कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। 'एक दिन' के अलावा साई की 'रामायण' रिलीज होगी। 'रामायण' में साई ने माता सीता का किरदार निभाया है। उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। वह भगवान राम की भूमिका में हैं।


और पढ़ें