logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कपिल के शो में भिड़े समय रैना और सुनील पाल, आतंकवाद से ब्रश तक पहुंचा विवाद

कपिल शर्मा के शो में सुनील पाल ने समय रैना को आतंकवादी कहा। जवाब में समय रैना ने ब्रश करने का मजाक उड़ाकर सबकी बोलती बंद कर दी।

Sunil Pal And Samay Raina, Photo Credit: Social Media

सुनील पाल और समय रैना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस खास मौके पर मशहूर यूट्यूबर समय रैना और रणवीर अलाहबादिया मेहमान बनकर पहुंचे थे। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (IGL) विवाद के बाद यह पहला मौका था जब समय और रणवीर एक साथ किसी स्क्रीन पर दिख रहे थे। असली हलचल तब शुरू हुई जब पुराने कॉमेडियन सुनील पाल ने शो में एंट्री ली। समय रैना और सुनील पाल के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था और शो के होस्ट कपिल शर्मा ने इस पुरानी आग को हवा दे दी।

 

कपिल शर्मा ने शो के बीच में सुनील पाल से उनके एक पुराने बयान पर तीखा सवाल पूछ लिया। कपिल ने चुटकी लेते हुए पूछा कि सुनील भाई आप समय रैना को 'कॉमेडी का आतंकवादी' क्यों बुलाते हैं? इस पर सुनील पाल ने जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई और कहा, 'अगर यह मुंह से सच में ग्रेनेड मारते तो शायद समाज के लिए बेहतर होता लेकिन यह जो कॉमेडी करते हैं, उसे सहना और देखना बहुत मुश्किल है। जो चीज हमारा समाज समझ नहीं पाता, उसे वह कभी स्वीकार नहीं करता। और सीधी सी बात है, जिसे समाज स्वीकार नहीं करता, वही तो आतंकवादी होता है, है ना?'

 

यह भी पढ़ें: तो छोटा शकील ने बनवाई थी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', RGV के कई खुलासे

समय रैना का पलटवार 

सुनील पाल की इतनी कड़ी बात सुनने के बाद समय रैना ने अपनी चुप्पी तोड़ी। समय ने बहुत ही शांत रहकर जवाब दिया, 'इनको मुझसे इतनी ही दिक्कत है कि मैं क्या कहूं, मैं मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, मैं मेलों में परफॉर्म नहीं करता, मैं बस उल्टी-सीधी बातें करता हूं।' इसके बाद समय ने एक ऐसा कमेंट किया जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। समय ने सीधे सुनील पाल की तरफ देखकर पूछा, 'सर, मुझे आपसे सच में कोई दिक्कत नहीं है, बस एक ही छोटी सी बात है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?'

 

 

सुनील पाल का जवाब

समय रैना के इस 'ब्रश' वाले ताने पर सुनील पाल ने भी तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ब्रश करने का जमाना अब पुराना हो चुका है। सुनील ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं यहां खुद को पॉलिश करके आया हूं और अभी भी मैं खुद को पॉलिश करने पर ही ध्यान दे रहा हूं।' इस तरह दोनों के बीच शो पर ही शब्दों की जंग चलती रही।

 

इस पूरी बहस का गहरा नाता समय रैना के उस पुराने इंटरव्यू से है जो उन्होंने 'चलचित्र टॉक्स' को दिया था। उस इंटरव्यू में समय ने कहा था कि जब वह सुनील पाल को अपने खिलाफ बोलते हुए देखते हैं, तो उन्हें गुस्सा नहीं आता बल्कि उनके प्रति सहानुभूति महसूस होती है। समय का मानना है कि जो व्यक्ति दूसरों के बारे में बिना वजह बुरा बोलता है, वह खुद अंदर से किसी मानसिक परेशानी या इनसिक्योरिटी का शिकार होता है।

 

यह भी पढ़ें: रितेश की 'राजा शिवाजी' का धमाका, मराठी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे?

विवाद पर समय की राय

समय रैना ने यह भी कहा था कि सुनील पास मानसिक रूप से शांति में नहीं हैं और वह दिल से उनके लिए शांति की दुआ करते हैं। उन्होंने तर्क दिया है 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के समय भी सिर्फ वही लोग शोर मचा रहे थे जो अपनी जिंदगी में हताश और परेशान थे। समय ने उदाहरण दिया है कि कपिल शर्मा या इंडस्ट्री के किसी भी बड़े कलाकार ने अभी उनके खिलाफ कुछ गलत नहीं बोला क्योंकि वे अपनी जिंदगी में खुश और सफल हैं। समय के मुताबिक सिर्फ वही लोग दूसरों पर चिल्लाते हैं जो खुद अंदर से दुखी हैं।


और पढ़ें