logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रितेश की 'राजा शिवाजी' का धमाका, मराठी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे?

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' मराठी फिल्मों के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में लाखों टिकट बेचकर नया इतिहास रच दिया है।

Raja Shivaji Movie, Photo Credit: Social Media

राजा शिवाजी फिल्म, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन और मुगल सम्राट औरंगजेब के साथ उनके संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म से मराठी सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। हालांकि इसकी तुलना 'छावा' जैसी बड़े बजट की हिंदी फिल्म से करना थोड़ा अलग होगा।

 

फिल्म की शुरुआत बहुत शानदार रही है। गुरुवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म के 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 2.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें हिंदी वर्जन का हिस्सा 20 लाख रुपये है। बुकमायशो पर हर घंटे 5,000 टिकट बिक रहे हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार तक बुकिंग का आंकड़ा 3 करोड़ रुपये के पार निकल जाएगा। यह किसी भी मराठी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी बुकिंग है।

 

यह भी पढ़ें: 58 का हीरो, 32 की वामिका, ये कैसा रोमांस? 'भूत बंगला' ट्रोल हुए अक्षय कुमार

पहले दिन की कमाई

यह फिल्म मराठी भाषा में 6-7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। इसका हिंदी वर्जन भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है। कुल मिलाकर फिल्म पहले दिन 8-9 करोड़ रुपये कमाएगी और अगर लोगों में क्रेज बना रहा तो यह 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है।

पुराने रिकॉर्ड्स का टूटना

फिल्म नागाराज मंजुले की 'सैराट' जो 2016 में रिलीज हुई थी उसका रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिसने पहले दिन 4.2 करोड़ रुपये कमाए थे। रितेश देशमुख ने अपनी पिछली फिल्म 'वेड' जो 3.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इसकी तुलना 'छावा' जिसकी 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग रही है और 'तानाजी' के 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग से नहीं की जा सकती क्योंकि वे बड़े लेवल की हिंदी फिल्में थीं। 

 

यह भी पढ़ें: तो छोटा शकील ने बनवाई थी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', RGV के कई खुलासे

फिल्म के कलाकार

यह 3 घंटे लंबी फिल्म है जिसे रितेश देशमुख ने  खुद निर्देशित किया है और वह खुद मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं और सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो है। इसे मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है और यह 1 मई को रिलीज हो रही है।


और पढ़ें