फ्रांस से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने 1 या 2 नहीं बल्कि 300 मरीजों का यौन उत्पीड़न किया हैं। इसमें अधिकत्तर बच्चों की संख्या शामिल है। पेशे से सर्जन इस आरोपी डॉक्टर पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है।

 

सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने यह स्वीकार किया कि उसने बच्चों के साथ घिनौना कृत्य किया है। उसने कहा कि इस हरकत को न तो मिटाया जा सकता है और न ही वापस से ठीक किया जा सकता है। सोमवार यानी 24 फरवरी, 2025 को आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

 

यह भी पढे़ं: यूक्रेन को लेकर UN में कौनसा प्रस्ताव पास हुआ? भारत का क्या रहा रोल

 

'मैंने घिनौने काम किए हैं'

फ्रांस का पूर्व 74 वर्षीय सर्जन जोएल ले स्कॉरनेक ने कहा, 'मैंने घिनौने काम किए हैं।' उसने कबूल किया कि वह पूरी तरह से जानता था कि इन घावों को मिटाया या ठीक नहीं किया जा सकता और वह अपने कार्यों के लिए जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।' आरोपी डॉक्टर ने कहा, 'मुझे पता है कि इन चोटों को खत्म नहीं किया जा सकता और न ही मैं समय बदल सकता हूं लेकिन मैं सभी लोगों और उनके प्रियजनों के प्रति अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए बाध्य हूं।'

 

पूर्व सर्जन को दोषी पाए जाने पर 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा वह 2020 में दुष्कर्म और बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जाने के बाद से 15 साल की सजा काट रहा है। 

 

डॉक्टर के घर से मिले लगभग 3 लाख पीडोफाइल तस्वीरें और वीडियो

बता दें कि डॉक्टर ले स्कॉरनेक की हरकतों का खुलासा वर्ष 2017 में हुआ था जब एक 6 साल की बच्ची ने बताया कि डॉक्टर ने उसे गंदी तरीके से छुआ। जब डॉक्टर के घर की तलाशी ली गई तो पुलिस हैरान हो गई थी। पुलिस को डॉक्टर के घर से 3 लाख से अधिक तस्वीरें, 650 पीडोफाइल वीडियो, ज़ोफिल और स्कैटोलॉजिकल की वीडियो मिली थी। इसके अलावा पुलिस के हाथ एक डायरी भी लगी जिसमें डॉक्टर ने खुद को पीडोफाइल बताया और अपने गंदे कामों के बारे में लिखा हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें: अगर USAID बंद हुआ तो भारत में कौन-सी सुविधाएं हो जाएंगी बंद?

2020 में ठहराया गया दोषी

वर्ष 2020 में डॉक्टर के ऊपर अपनी दो भतीजियों सहित चार बच्चों के बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था और उसे 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उसने 1985-1986 तक बाल शोषण की बात स्वीकार की है लेकिन कुछ मामलों में मुकदमा नहीं चलाया जा सका। '

 

बता दें कि अधिकत्तर पीड़ितों को याद ही नहीं कि डॉक्टर ने उनके साथ क्या-क्या किया था। दरअसल, डॉक्टर अधिकत्तर शोषण उस दौरान किए जब बच्चे बेहोशी के हालत में रहते थे। एक पुरुष पीड़ित ने बताया कि 1995 में डॉक्टर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने कोर्ट में बताया, 'मुझे रिकवरी रूम में कुछ चीजें याद हैं। मैं पूरी तरह से घबरा गया था। मैंने अपने पिता को फोन किया था।'

 

यह भी पढे़ं: बांग्लादेश: कॉक्स बाजार एयरफोर्स बेस पर अटैक, सेना ने संभाला कमान

वेन्स में चल रहा मुकदमा

वेन्स में चार महीने तक चलने वाले इस मुकदमे में 1989 से 2014 के बीच 158 पुरुषों और 141 महिलाओं के खिलाफ  बलात्कार और अन्य दुर्व्यवहारों की जांच की जाएगी, जिनकी उम्र उस समय 11 वर्ष थी। जांच दस्तावेजों के अनुसार, डॉक्टर ने लड़कों और लड़कियों दोनों का यौन शोषण किया जब अस्पताल के कमरे में कोई नहीं होता था।