पूरी दुनिया में अपनी मनमानी व्यापार नीतियों की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि भारत, रूस की जगह अमेरिका से ही हथियार खरीदे। उन्हें भारत और रूस का व्यापार समझौता इस हद तक बुरा लगता है कि उनके कॉमर्स सिक्रेट्री हॉवर्ड लुटनिक यह तक कह देते हैं कि भारत, रूस से हथियार खरीदता है, जिसकी वजह से अमेरिका को परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर आप रूस से हथियार खरीदने जा रहे हैं तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है।
अमेरिका के कॉमर्स सिक्रेट्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, 'भारत सरकार ने कुछ ऐसी चीजें कीं जो आम तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका को बुरी तरह से प्रभावित करती थीं। आप आम तौर पर रूस से हथियार खरीदते हैं। अगर आप रूस से अपने हथियार खरीदने जा रहे हैं तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है।'
दुनियाभर के हर युद्ध में मध्यस्थ बनने को बेताब अमेरिकी नीति रही है कि युद्धग्रस्त देशों में सुरक्षा के नाम पर अपना हथियार बेचे। अमेरिका सऊदी अरब से लेकर इजरायल तक को हथियार बेचता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के आकंड़े बताते हैं कि अमेरिका हथियार बेचकर करीब 318.7 अरब डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में यह संख्या 2,661.55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: जंग के 3 साल 3 महीने, हर सेक्टर ठप, कैसे चल रहा यूक्रेन का दाना-पानी?
दुनिया को क्या हथियार बेचता है अमेरिका?
- तुर्कीए
क्या बेचा- F-16
कितनी कमाई: 23 अरब डॉलर - इजराइल
क्या बेचा: F-15IA और F-15AI+ फाइटर जेट
कितनी कमाई: 18.8 अरब डॉलर - रोमानिया
क्या बेचा: एफ-35 विमान
कितनी कमाई: 7.2 अरब डॉलर - जर्मनी
क्या बेचा: पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 मिसाइल सेगमेंट एन्हांसमेंट मिसाइलें
कितनी कमाई: 5.0 अरब डॉलर - जापान
क्या बेचा: KC-46ए एयर फ्यूल एयरक्राफ्ट
कितनी कमाई: 4.1 अरब डॉलर - भारत
क्या बेचा: एमक्यू-9बी रिमोटली पायलटेड विमान
कितनी कमाई: 4.0 अरब डॉलर
भारत चिनूक हेलीकॉप्टर, अमेरिका से खरीदता है। (Photo Credit: PTI) - दक्षिण कोरिया
क्या बेचा: एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर
कितनी कमाई: 3.5 अरब डॉलर - स्पेन
क्या बेचा: पैट्रियट कॉन्फिगरेशन, मॉडर्न फायर यूनिट्स
कितनी कमाई: 2.8 अरब डॉलर - सऊदी अरब
क्या बेचा: सिस्टम लॉजिस्टिक्स और सस्टेनमेंट सपोर्ट
कितनी कमाई: 2.8 अरब डॉलर - रोमानिया
क्या बेचा: एम1ए2 अब्राम्स मुख्य युद्धक टैंक
कितनी कमाई: 2.5 अरब डॉलर - जापान
क्या बेचा: टॉमहॉक हथियार प्रणाली
कितनी कमाई: 2.4 अरब डॉलर - बहरीन
क्या बेचा: एम1ए2 अब्राम्स युद्धक टैंक
कितनी कमाई: 2.2 अरब डॉलर - ऑस्ट्रेलिया
क्या बेचा: AUKUS ट्रेनिंग हथियार
कितनी कमाई: 2.0 अरब डॉलर
ऑस्ट्रिया भी अमेरिकी हथियारों का बड़ा खरीदार है। (Photo Credit: US Army) - ग्रीस
क्या बेचा: यूएच-60एम ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर
कितनी कमाई: 1.95 अरब डॉलर - नॉर्वे
क्या बेचा: एआईएम-120सी-8 उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें
कितनी कमाई: 1.94 अरब डॉलर - पोलैंड
क्या बेचा:एजीएम-158बी-2, एआईएम-120सी-8 मिसाइल, एडवांस एंटी-रेडिएशन गाइडेड मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टेम और रडार
कितनी कमाई: 5.93 अरब डॉलर - ऑस्ट्रिया
क्या बेचा: यूएच-60एम ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर
कितनी कमाई: 1.05 अरब डॉलर - सऊदी अरब
क्या बेचा: ब्लैंकेट ऑर्डर प्रशिक्षण
कितनी कमाई: 1.0 अरब डॉलर
सोर्स: अमेरिका सरकार,
यह भी पढ़ें: 4 एयरबेस, 30 से ज्यादा विमान गंवाए, अब यूक्रेन से कैसे बदला लेगा रूस?

साल 2023 में अमेरिका का हथियार सौदा कितना रहा?
- यूक्रेन: 1,729 मिलियन डॉलर
- जापान: 1,063 मिलियन डॉलर
- सऊदी अरब: 942 मिलियन डॉलर
- कतर: 887 मिलियन डॉलर
- पोलैंड: 634 मिलियन डॉलर
- संयुक्त अरब अमीरात: 498 मिलियन डॉलर
- यूनाइटेड किंगडम: 494 मिलियन डॉलर
- इटली: 468 मिलियन डॉलर
- इज़राइल: 453 मिलियन डॉलर
- नीदरलैंड्स: 393 मिलियन डॉलर
- न्यूज़ीलैंड: 391 मिलियन डॉलर
- बहरीन: 332 मिलियन डॉलर
- मोरक्को: 324 मिलियन डॉलर
सोर्स: अमेरिकी वित्त विभाग और Statista।
भारत और अमेरिका का हथियार सौदा कितना मजबूत?
साल 1950-2020 तक, अमेरिका ने भारत को 12.8 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं। भारत अपने 60 फीसदी से ज्यादा हथियार रूस से खरीदता है। साल 2020 में भारत ने करीब 3.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे थे। साल 2024 में भारत ने 4 अरब डॉलर में अमेरिका के साथ MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की पहल की है।

भारत अमेरिका से कौन से हथियार खरीदता है?
- सी-17 ग्लोबमास्टर III: 10 कार्गो विमान
डील कितने में हुई: 18,000 करोड़ रुपये। - सी-130J सुपर हरक्यूलिस: 12 विमान
डील कितने में हुई: 2803.593 करोड़ रुपये। - P-8I पोसाइडन: 12 समुद्री गश्ती विमान
डील कितने में हुई: 20685 करोड़ रुपये। - चिनूक हेलीकॉप्टर: 15 हेलीकॉप्टर, 1.1 अरब डॉलर।
डील कितने में हुई: 9402 करोड़ रुपये - M777 हॉवित्जर: 145 तोपें
डील कितने में हुई: 7564.573 करोड़ रुपये। - अपाचे हेलीकॉप्टर: 22 हेलीकॉप्टर,
डील कितने में हुई: 6838.032 करोड़ रुपये।
(आंकड़े: www.state.gov और भारत सरकार)
