logo

ट्रेंडिंग:

4 एयरबेस, 30 से ज्यादा विमान गंवाए, अब यूक्रेन से कैसे बदला लेगा रूस?

इस्तांबुल में शांति वार्ता से पहले यूक्रेन ने रूस को ऐसा जख्म दिया है, जिसे व्लादिमीर पुतिन भूल नहीं पाएंगे। यूक्रेन ने 4,500 किलोमीटर अंदर घुसकर रूस में तबाही मचाई है। अब दोनों देशों के बीच विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Russia Ukraine War

रूस में यूक्रेन ने तबाही मचा दी है। (Photo Credit: Ukraine Army X)

यूक्रेन की सेना ने रूस के कई हवाई अड्डों पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस के 4 एयर बेस को निशाना बनाया, जिसमें 30 से ज्यादा युद्ध विमान नष्ट हो गए हैं। यूक्रेन के रक्षा विभाग ने कहा है कि इन हमलों में रूस के कई युद्धक विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेनी सेना ने इस ऑपरेशन को 'स्पाइडरवेब' नाम दिया है। एक तरफ जहां अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता के लिए जोर दे रहा है, बैठक से ठीक पहले यूक्रेन ने नई तबाही मचा दी है।  

CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने रूस के चार हवाई अड्डों पर एक साथ हमले किए गए हैं। ये एयर बेस यूक्रेन से सैकड़ों मील दूर हैं। रूस का एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें रोकने में नाकाम नजर आया। यूक्रेन ने अब तक रूस के टीयू-95 और टीयू-22एम3 जैसे रणनीतिक बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के निगरानी विमान ए-50 को तबाह कर दिया है।
 

रूस के कई फाइटर प्लेन तबाह
CNN की ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस को करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और उसके 34% रणनीतिक मिसाइल वाहक विमानों को क्षति पहुंची है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस ऑपरेशन की योजना डेढ़ साल से बनाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने किया रूसी एयरबेस पर ड्रोन हमला, 40 विमानों को बनाया निशाना


कैसे यूक्रेन ने किया हमला?

हमले में 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें रूस के अंदर ट्रकों से लॉन्च किए गए। ये ड्रोन लकड़ी के चलते-फिरते घरों में छिपाए गए थे, जिन्हें ट्रकों पर रूस पहुंचाया गया था। यूक्रेन ने सधी रणनीति से सही समय पर छत खोलकर हमला किया गया।



रूस के किन एयरबेस पर यूक्रेन ने किया है हमला?
हमले में रूस के बेलाया, ड्यागिलेवो, ओलेन्या हमला और इवानोवो हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। ये अड्डे यूक्रेन की सीमा से 320 से 4500 किलोमीटर दूर हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमलों की पुष्टि की, लेकिन दावा किया कि कुछ क्षेत्रों में हमले नाकाम रहे और कोई हताहत नहीं हुआ।

क्यों यूक्रेन ने ऐसा किया?
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये हमले उन रूसी विमानों को निशाना बनाने के लिए किए गए थे, जो हर रात यूक्रेन के शहरों पर बमबारी करते हैं। हमले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में इन एयर बेस से आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ेंः गाजा: फिलिस्तीनियों पर इजरायली टैंक ने की फायरिंग; 25 की मौत, 80 घायल


फिर उलझ गई शांति वार्ता

दोनों देशों के बीच सोमवार को इस्तांबुल में शांति वार्ता होने वाली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ऐसी किसी वार्ता से बचते नजर आ रहे हैं। यूक्रेन ने वार्ता में पूर्ण युद्ध विराम, कैदियों की अदला-बदली और बंधकों की रिहाई की मांग की है। अब नए तनाव की वजह से यह वार्ता भी प्रभावित हो सकती है। 

रूस ने जवाब में क्या किया?
शनिवार रात में रूस की सेना ने करीब 472 ड्रोन हमले किए थे। रूस ने मिसाइल अटैक भी किया था, जिसमें 12 यूक्रेनी नागरिक मारे गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रूस इस हमले के बदले की तैयारी में जुट गया है।

Related Topic:#Russia Ukraine war

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap