पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में एक बड़ा बम धामाका हुआ है। इमाम बरगाह में हुए इस धमाके में 31 से ज्यादा मौतें हुईं हैं, वहीं 160 से ज्यादा लोग, गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह धमाका, इमामबाड़ा परिसर में ही हुआ है। घायलों को इस्लामाबाद शहरी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। तरलाई के इमाम बरगाह खदीजतुल कुबरा में हुए इस धमाके के पीछे कौन है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।
इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है। लोग इमामबाड़े में नमाज अदा करने आए थे, तभी धमाका हो गया। पाकिस्तानी अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव काम शुरू किया।
यह भी पढ़ें: पहले EU, अब खाड़ी के देश, भारत की नई ट्रेड डील क्या है, असर क्या होगा?
आत्मघाती हमला है या बम धमाका?
धमाके की टाइमिंग पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव दो दिन के दौरे पर पाकिस्तान में आए हैं। पुलिस ने कहा है कि अभी यह पता नहीं चला कि यह सुसाइड ब्लास्ट था या पहले से लगाए गए किसी बम धमाके की वजह से लोग मारे गए हैं। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
इमामबाड़े को पूरी तरह सील कर दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। शहर के बड़े कई बड़े अस्पतालों को इमरजेंसी मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पॉलिक्लिनिक, पीआईएमएस और सीडीए हॉस्पिटल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमएस में इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाल के रास्ते बिहार में जाली नोट कैसे खपा रहा पाकिस्तान?
पाकिस्तानी सरकार ने क्या कहा है?
घायलों को इन अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। पाकिस्तान के संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे कायराना कृत्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना है और घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ है।
तारिक फजल चौधरी:-
ऐसे आतंकी हमले देश के हौसले नहीं तोड़ सकते। हमें शांति, सहिष्णुता और स्थिरता के लिए एकजुट होना चाहिए और कानून व्यवस्था की एजेंसियों का साथ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जिन्ना के देश में जिन्न पर मुकदमा, पाकिस्तान में सामने आया रोचक मामला
पाकिस्तान में 3 महीने के भीतर 3 बम धमाके हुए हैं। नवंबर 2025 में इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में कोर्ट के बाहर सुसाइड ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा घायल हुए थे। पाकिस्तान पुलिस, हादसे की जांच में जुटी है।
