logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिन्ना के देश में जिन्न पर मुकदमा, पाकिस्तान में सामने आया रोचक मामला

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक जिन्न पर 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। अब्बू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं जब पाकिस्तान में जिन्न को किसी मामले में आरोपी बनाया गया हो।

Pakistan News

पाकिस्तान में जिन्न के खिलाफ केस। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक गजब मामला सामने आया है। यहां के रावलपिंडी में एक व्यक्ति ने 'जिन्न' के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें शख्स ने 'जिन्न' पर 11 वर्षीय लड़के के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित रावलपिंडी छावनी का रहने वाला है। उसका दावा है कि पहले भी जिन्नों ने उसके बेटे को अगवा कर चुके हैं। 

 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक 11 साल का सराका सैफ 21 जनवरी से लापता है। 10 दिनों की खोजबीन के बाद जब बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला तो उसके अब्बू ने तक्षशिला थाने में जिन्न के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

 

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के अब्बू ने आरोप लगाया कि यह कोई पहला घटना नहीं है। जिन्न पहले भी उसके बेटे को अगवा कर चुके हैं। अबकी बार भी जिन्न ने ही उसे घर से भागने पर मजबूर किया है। पहले जब जिन्न ने उसके बेटे को अगवा किया तो वह कुछ दिनों घर लौट आता था। अबकी बार 10 दिन बीत चुके हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'जो लोग जिंदा हैं उनको मार दिया गया है', ममता ने SIR पर सरकार को घेरा

 

पाकिस्तान में जिन्नों के खिलाफ मुकदमेबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा ही एक केस लाहौर में सामने आ चुका है। यहां एक महिला ने जिन्न पर अपने विवाहित बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। मामला लाहौर हाई कोर्ट तक पहुंचा। मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम के निर्देश पर लापता महिला को खोजने की खातिर लाहौर जांच विभाग के डीआईजी जीशान रजा की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला छह साल पुराना है।


और पढ़ें