अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अप्रवासियों को देश से बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसी के तहत अमेरिका से सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान 100 से अधिक प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। सी-17 सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर रवाना हुआ जो बुधवार दोपहर को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से यह भारत में पहला निर्वासन है। प्रवासियों में अधिकत्तर पंजाब और पड़ोसी राज्य से निर्वासित लोग शामिल है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल US विमान के लैंड होने पर हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे। इन 104 प्रवासियों में गुजरात के लोग सबसे ज्यादा है। उसके बाद हरियाणा और पंजाब के लोग है। 

 

कितने महिलाएं, नाबालिग और पुरुष

निर्वासित व्यक्तियों में 25 महिलाएं, 12 नाबालिग और 79 पुरुष शामिल हैं। निर्वासित भारतीय नागरिकों के अलावा, विमान में 11 चालक दल के सदस्य और 45 अमेरिकी अधिकारी सवार होंगे। पंजाब के अलावा, निर्वासित व्यक्ति हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। निर्वासित लोगों में 33 गुजरात के हैं, जबकि 30 पंजाब के हैं। निर्वासित लोगों में से दो-दो उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के हैं, जबकि तीन महाराष्ट्र के हैं।

अमेरिका में 18,000 भारत के अवैध अप्रवासी

अमेरिकी अधिकारियों ने अक्टूबर 2023 और सितंबर 2024 के बीच 1,100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। इससे पहले अंतिम निर्वासन अभियान 22 अक्टूबर को हुआ था, जब लगभग 100 भारतीय नागरिकों को चार्टर फ्लाइट से भारत भेजा गया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुमान के अनुसार अमेरिका में भारत से करीब 18,000 अवैध अप्रवासी हैं।

 

पहले 15 दिन इन देशों के लोगों को किया गया डिपोर्ट

ट्रंप प्रशासन बीते 2 हफ्ते में सैन्य विमानों का इस्तेमाल कर ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में कई अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान टेक्सास से भारत की तरफ रवाना हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का टैरिफ अटैक चीन के लिए 'आपदा' तो भारत के लिए 'अवसर' कैसे?

PM मोदी का अमेरिकी दौरा

अमेरिकी सैन्य विमान आज यानी बुधवार को अमृतसर या किसी नजदीकी एयरबेस पर उतर सकता है। बता दें कि अमेरिकी प्रशासन ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब लगभग एक हफ्ते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर जाने वाले है। खबर के मुताबिक पीएम मोदी 12-13 फरवरी को वॉशिंगटन की यात्रा कर सकते हैं। भारत और अमेरिका इस दौरे से जुड़ी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।