यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया है कि वे दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते में देरी करना चाहते है, इसीलिए वह ऐसी शर्तें रख रहे हैं।

 

एक्स पर एक पोस्ट में, ज़ेलेंस्की ने दावा किया, 'अभी, हम सभी ने रूस से पुतिन के तोड़ने-मरोड़ने वाले उन शब्दों को सुना जिनकी पहले से उम्मीद थी। इस मौके पर , वास्तव में, वह इसे अस्वीकार करने की तैयारी कर रहे हैं।'

 

पुतिन ने पहले एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अमेरिका द्वारा सुझाए गए युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए कुछ बदलाव किए जाने की आवश्यकता है।

 

यह भी पढ़ें: US का युद्ध विराम प्रस्ताव, ट्रंप बोले- ना माना रूस तो बर्बाद कर देंगे

 

ट्रंप-मोदी को बोला थैंक्यू

अपने बयान में, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे प्रमुख सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था।

 

हालांकि, उन्होंने कहा, 'यह विचार अपने आप में सही है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं। लेकिन कुछ सवाल हैं जिन पर हमें चर्चा करनी होगी। मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। शायद मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करूं। लेकिन हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से समाप्त करने के विचार का समर्थन करते हैं।'

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह बताने से 'डरते' हैं कि वह युद्ध जारी रखना चाहते हैं और 'यूक्रेनियों को मारना जारी रखना चाहते हैं।'

 

पुतिन की आलोचना की

ज़ेलेंस्की ने कहा, 'इसलिए, मॉस्को में, वे युद्ध विराम के विचार को ऐसी शर्तों के साथ जोड़ रहे हैं कि या तो यह विफल हो जाए या जितना संभव हो सके उतना लंबा खिंच जाए। पुतिन अक्सर ऐसा करते हैं - वे सीधे 'नहीं' नहीं कहते, लेकिन वे चीजों को लंबा खींचते हैं और समस्या के सही समाधान को को असंभव बना देते हैं।'

 

ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव में हवा, समुद्र और फ्रंट लाइन पर पर बिना शर्त के युद्ध विराम की बात कही गई थी, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और साथ ही यूरोपीय सहयोगी दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए समझौते करने के लिए तैयार हैं।

 

उन्होंने कहा, 'यूक्रेन यथासंभव शीघ्रता और रचनात्मक तरीके से काम करने के लिए तैयार है। हमने अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ इस पर चर्चा की है, और हमारे यूरोपीय साझेदारों के साथ-साथ दुनिया भर में हमारे सभी सहयोगियों को भी इस बात के बारे में पता है।'

 

यह भी पढे़ं: क्या है पिंक ट्राएंगल? ट्रंप ने LGBTQ विरोधी सिंबल क्यों शेयर किया?

 

'हम शर्तें नहीं रख रहे'

ज़ेलेंस्की ने कहा, 'हम ऐसी शर्तें नहीं रख रहे हैं जो प्रोसेस को जटिल बना दें, लेकिन रूस ऐसा कर रहा है। जैसा कि हमने हमेशा कहा है, रूस एकमात्र ऐसा देश जो इसमें बाधा डाल रहा है। वह युद्ध चाहते हैं। पुतिन ने सालों की शांति को खत्म कर दिया है।'

 

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अब प्रतिबंधों के ज़रिए पुतिन पर दबाव डालने का समय आ गया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

 

11 मार्च को यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर 'तत्काल, अंतरिम 30-दिवसीय युद्धविराम' पर सहमति जताई, जिसे रूस की सहमति मिलने पर बढ़ाया जा सकता है। युद्धविराम से दोनों देशों के बीच तीन साल से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा।