logo

ट्रेंडिंग:

US का युद्ध विराम प्रस्ताव, ट्रंप बोले- ना माना रूस तो बर्बाद कर देंगे

अमेरिका ने 30 दिन के युद्ध विराम का प्रस्ताव देते हुए कहा है कि यह स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

russia ukraine war

व्लादिमीर पुतिन। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अमेरिका ने रूस के सामने यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को 30 दिन के लिए रोकने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम कें अमेरिका के प्रस्ताव पर संदेह जताया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक शीर्ष सहयोगी ने इस कदम को यूक्रेन की सेना के फायदे वाला कदम बताते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। 

 

अमेरिका में रूस के पूर्व राजदूत और पुतिन के प्रमुख विदेश नीति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने यह बयान दिया है। यूरी उशाकोव कहा कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को रूस के रुख को बता दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने रूस का जवाब बताया कि हम यूक्रेन को एक अस्थायी राहत के अलावा और कुछ नहीं दे सकते।'

 

हमारा लक्ष्य शांतिपूर्ण समझौता- उशाकोव

 

उशाकोव ने कहा, 'हमारा लक्ष्य लंबे समय तक के लिए शांतिपूर्ण समझौता है, जो हमारे देश के वैध हितों और चिंताओं को ध्यान में रखता है।' रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को हमले करके खंडहर बना रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करवाने की कोशिशें कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान vs पाकिस्तान: दोनों के रिश्ते 'खूनी संघर्ष' में कैसे बदले?

 

रूस बातचीत के लिए तैयार

 

अमेरिका ने 30 दिन के युद्ध विराम का प्रस्ताव देते हुए कहा है कि यह स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक ट्रंप के मीडिल-इस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ पुतिन के साथ चर्चा के लिए गुरुवार को मॉस्को पहुंच गए हैं। जबकि, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने युद्ध विराम प्रस्ताव रूस के सामने रखा और रूस बातचीत के लिए तैयार भी हो गया था।

 

ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी

 

बुधवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि रूस इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। ट्रंप के प्रस्ताव पर यूक्रेन ने भी अपना समर्थन दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रूस औपचारिक रूप से इस पर क्या प्रतिक्रिया देगा।

 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के खिलाफ टैरिफ लगातार आर्थिक मोर्चे पर झटका देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'मैं आर्थिक मोर्चे पर ऐसी चीजें कर सकता हूं जो रूस के लिए बहुत बुरी होंगी। मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं शांति चाहता हूं। मैं शांति देखना चाहता हूं और हम देखेंगे। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर हम रूस के लिए बहुत बुरी चीजें कर सकते हैं। यह रूस के लिए विनाशकारी होगा।'

 

यूरी उशाकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति जल्द ही मॉस्को की स्थिति पर बोलेंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap