यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला वेस्ट प्रोडक्ट है जो किडनी के जरिए बाहर निकलता है। जब शरीर में यह यूरिक एसिड बढ़ जाता है और किडनी उसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता है तो उस स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है।
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से जोड़ों में दर्द, गठिया और किडनी स्टोन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यूरिक एसिड से परेशान लोग दाल खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। इसके बारे में न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: मिठास नहीं कुछ और है डायबिटीज के बढ़ने का कारण, जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव
शरीर में कैसे बनता है यूरिक एसिड?
प्यूरीन टूटकर यूरिक एसिड बनाता है इसलिए ज्यादा प्यूरीन वाली चीजें नुकसान पहुंचा सकती है। अगर किसी व्यक्ति का प्यूरीन लेवल 8 मिलीग्राम/ डीएल से ऊपर है तो उसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। यूरिक एसिड शरीर के विभिन्न अंगों में जम जाता है और फिर दर्द समेत अन्य परेशानियां रहती है।
दाल खाने से क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड?
जो भी वेजिटेरियन या फिर लोअर मिडिल क्लास फैमिली के लोग हैं वे शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए दाल का सेवन करते हैं क्योंकि ये लोग पनीर, अंडा और चिकन का सेवन ज्यादा नहीं कर सकते हैं। जिन दालों में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है उनके सेवन से बचना चाहिए।
किन दालों से दूरी बनानी चाहिए?
उदाहरण के लिए मसूर की दाल, उड़द की दाल, तुअर और अरहर की दाल में प्यूरिन ज्यादा होता है। ज्यादातर लोग तुअर या फिर चना की दाल ज्यादा खाते हैं। राजमा और काले चने में भी प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। इनका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा सोयाबीन और सोया चंक्स में प्यूरिन की मात्रा करीब 120 से 149 मिलीग्राम होती है। हाई यूरिक ऐसिड वालों को इससे परहेज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कितना खतरनाक है निपाह वायरस? WHO चीफ ने दी वार्निंग
कौन सी दाल खा सकते हैं?
जिन लोगों को भी यूरिक एसिड की समस्या हैं उन्हें धुला हुआ मूंग की दाल खानी चाहिए। इसका अलावा दाल की मात्रा का ध्यान रखें।
हाई यूरिक एसिड वाले इन बातों का रखें ध्यान
- हर दाल में विभिन्न प्रकार का एमिनो एसिड पाया जाता है। आपको रोजाना अलग-अलग प्रकार की दाल खाना चाहिए। ऐसे में जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या होती है उन्हें
- दाल को पकाने से 2 घंटे पहले भिगोने के लिए डाल देना चाहिए। बाद में पानी को निकालकर फेंक दें। ऐसा करने से दाल में यूरिन कॉन्टेंट कम हो जाता है।
- जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या रहती है उन्हें दाल भिगोकर खाना चाहिए। आप दाल में घी मिलाकर खाएं।
- यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
- उन फल और सब्जियों का सेवन करें जिनमें प्यूरिन की मात्रा कम होती है जैसे कि लौकी, टिंडा, तोरई हो गया।
- बाहर का जंक फूड, शराब का सेवन कम से कम करें।
