भारत में पिछले कुछ सालों से दिल की बीमारी वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दिल की सेहत के बारे में बढ़ती जागरूकता के बावजूद हृदय संबंधी बीमारियां दुनियाभर में बढ़ती जा रही हैं। आपके दिल का काम आपको जीवित और स्वस्थ रखने का होता है। हृदय एक तरह की मांसपेशी है और किसी भी मांसपेशी की देखभाल करना हमारे लिए जरूरी माना जाता है। जीवनशैली में बदलाव हृदय की समस्याओं को कम कर सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली के अलग-अलग पहलुओं पर बात की जाती है जिसमें स्वस्थ आहार, नियमित रूप से व्यायाम आदि शामिल हैं।

 

इससे पहले कि आपका हार्ट बीमार हो जाए, आप डॉक्टर के पास जाएं, बीमारी का पता लगाएं और उसका इलाज करवाएं, आपको सजग और सतर्क हो जाना जरूरी है। बेहतर यही होगा कि घर पर ही कुछ ऐसे तरीके अपनाएं, अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें ताकि आप आसानी से इस बीमारी से बचे रहें और स्वस्थ जीवन जिएं।

सोडियम और नमक का सेवन सीमित करें

 

सोडियम और नमक दोनों हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व माने जाते हैं लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नमक में 40% सोडियम होता है जो ब्लड प्रेशर (बीपी) को नियंत्रित करने में मदद करता है लेकिन ज्यादा मात्रा में नमक के सेवन से बीपी बढ़ सकता है और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। नई स्टडी के मुताबिक, एक चम्मच नमक में लगभग 2300 मिलीग्राम सोडियम होता है, जो दिनभर की जरूरत से ज्यादा होता है इसलिए हमें नमक का सेवन न तो ज्यादा करना चाहिए और न ही कम मात्रा में करना चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं

 

फल और सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। ये हमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि विटामिन और मिनरल प्रदान करते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। सब्जियों में फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में उपयोगी होती है। ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करने से हम हृदय रोग संबंधी बीमारियों से बच सकते है। फल और सब्जियां हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं इसलिए खाने वाली चीजों में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। 

साबुत अनाज खाएं


स्वस्थ रहने के लिए साबुत अनाज खाना फायदेमंद होता है। अनाज हमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे फाइबर ,विटामिन और मिनरल प्रदान करते हैं। साबुत अनाज में गेहूं, जौ, बाजरा ,ज्वार और दलिया आदि चीजें शामिल होती हैं। इन अनाजों का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, बीपी नियंत्रित रहता है और हृदय रोग का खतरा भी कम होता है इसलिए हमें अपने खाने वाली चीजों  में साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।

कम वसा युक्त आहार


हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए कम वसा वाले आहार का सेवन करना चाहिए। जैसे फल, मटर, दालें, सोयाबीन और अखरोट आदि को अपने आहार में शामिल करने से हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार


इस बीमारी से बचने के लिए प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, मांस अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन अमीनो एसिड से मिलकर एक मैक्रोन्यूट्रिएंट बनता है जो हृदय और मांसपेशियों को बनाने में मजबूत करता है। 

कभी-कभार कुछ खाने का आनंद लें


आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए कभी-कभार बाहर का खाना खाने से खुद को रोक लेते हैं लेकिन यह खाने से आपको नुकसान नहीं पहुंचाता है ऐसे में बाहर की चीजों का भी कभी-कभार आपको आनंद लेना चाहिए।