आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोगों में बाल झड़ना की समस्या आम हो गई है। बाल झड़ने की वजह से लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। गंजेपन की समस्या को दूर करने के लिए लोग हेयर ट्रांसप्लांट का ऑप्शन अपना रहे हैं। पिछले कुछ समय में हेयर ट्रांसप्लांट का मार्केट तेजी से बढ़ा है। कई लोग बिना सोचे समझें कहीं से भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा लेते हैं। यह जानलेवा हो सकता है। 

 

हाल ही में कानपुर के रहने वाले 2 इंजीनयर की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मौत हो गई है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इन लोगों के चेहरे में सूजन आ गई थी और इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट किसी लोकल क्लीनिक की डेंटिस्ट से करवाया था। गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई है। आइए जानते हैं क्या होता है हेयर ट्रांसप्लांट और कौन लोग इस करने के योग्य होते हैं?

 

ये भी पढ़ें- मौत के बाद हेयर ट्रांसप्लांट की चर्चा! कितनी बड़ी है इंडस्ट्री?

 

क्या होती है हेयर ट्रांसप्लांट

 

 

हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए सिर के गंजे हिस्से में बाल के स्वस्थ रोमों को ट्रांसप्लांट करके बालों को उगाया जाता है। ट्रांसप्लांट के लिए शरीर के ही बालों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे सिर के पीछे की तरफ, दाढ़ी और पैरों के स्वस्थ बालों को गंजे हिस्से में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस प्रोसेस को तब किया जाता है जब दवा और अन्य उपाय काम नहीं आता है। ALCS की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल भारत में 3,50,000 हेयर ट्रांसप्लांट होते हैं।

 

कौन कर सकता है हेयर ट्रांसप्लांट

 

 

हेयर ट्रांसप्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। इस सर्जरी को वही कर सकता है जो इस फील्ड का एक्सपर्ट होता है। डॉक्टर के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके बाद डॉक्टर ने डर्मेटोलॉजी या प्लास्टिक सर्जरी में स्पेशलाइजेशन किया होना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर के पास फेलोशिप या ट्रेंड सर्टिफिकेशन भी चाहिए जिसमें हेयर रिस्टोरेशन टेक्निक्स की ट्रेनिंग दी जाती है। नेशनल कमीशन के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट कर रहे डॉक्टर के पास रेजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिश्नर (RMP) होना चाहिए। उसके पास हेयर ट्रांसप्लांट करने का लाइसेंस होना बेहद जरूरी है।

 

RMP के पास असिस्टेंट और ओटी टेक्नीशियन मेडिकल बैकग्राउंड का होना चाहिए। सर्जरी से पहले मरीज को सभी जानकारी दी जाती है।

 

ये भी पढ़ें- कैसे पता करें आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं? नोट कर लें हर बात

 

हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा किसी प्रमाणित क्लीनिक और डॉक्टर का ही चयन करें। किसी भी विज्ञापन को देखकर उसके पीछे ना भागें।
  • ट्रीटमेंट लेने से पहले डॉक्टर को मेडिकल हिस्ट्री जरूरी बताएं।
  • हेयर ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर के द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरतें।