प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इस अभियान का फायदा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक उठा सकते हैं। यह एक राष्ट्रव्यापी योजना है। इस योजना का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिलकर कर रहे हैं। इस योजना के तहत महिलाओं और बच्चों का फ्री में इलाज किया जाएंगे। इस अभियान के तहत देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

ये स्वास्थ्य शिवर आयुष्मान आरोग्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित किया जाएंगे। इस अभियान में आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाएँ, शहरी स्थानीय निकाय, माई भारत के स्वयंसेवक और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें - भूरी, काली और नीली, इंसानों की आंखों का रंग इतना अलग-अलग कैसे होता है?

महिलाओं को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सेवाएं

  • शिविरों में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई जांच के जरिए मधुमेह, मोटापे की जांच की जाएगी।
  • कैंसर की स्क्रीनिंग- इसमें मुख्य रूप से स्तन परीक्षण और गर्भाशय कैंसर की जांच की जाएंगी। साथ ही इन कैंसर के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
  • एनीमिया- किशोरियों और महिलाओं का एचबी परीक्षण और एनीमिया स्क्रीनिंग की जाएंगी। आयरन की टैबलेट का वितरण किया जाएगा।
  • टीबी जांच- टीबी जांच, थूक संग्रहण और मोबाइल एक्स रे के जरिए महिलाओं की मदद की जाएगी।
  • गर्भवती महिलाओं की जांच होगी।
  • टेलीमानस सुविधाएं।
  • टीकारकरण

स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना

  • इस अभियान में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को मासिक धर्म में साफ-सफाई का महत्व समझाया जाएगा। अगर कोई साफ-सफाई नहीं रखता है तो उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • पोषण वाला संतुलित आहार के सेवन से कम होगा मोटापा

यह भी पढ़ें- ज्वाला गुट्टा ने दान किया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बेहद खास है वजह

आम नागरिक कैसे बनेंगे भागीदार?

इस योजना में आम नागरिक भी भागदार बन सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को MyGov पोर्टल ( www.mygov.in ) के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान और अंगदान के संकल्पों में भाग लेने और टीबी रोगियों को पोषण, परामर्श और देखभाल प्रदान करने हेतु समर्पित प्लेटफ़ॉर्म ( www.nikshay.in ) पर निक्षय मित्र के रूप में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • रक्तदान शिविर
  • निक्षय मित्र स्वयंसेवी रजिस्ट्रेशन
  • अंगदान रजिस्ट्रेशन