आज की बिजी लाइफस्टाइल में हेल्दी रहने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट ट्रेंड को फॉलो करते हैं। इसके अलावा कई लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करते हैं। कुछ दिनों पहले 'फैबुलस लाइव्स विद बॉलीवुड वाइव्स' फेम शालिनी पासी ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का मंत्रा शेयर किया था। शालिनी ने बताया कि वो हेल्दी और फिट रहने के लिए लिक्विड डाइट को फॉलो करती हैं। इसके बाद से लोग जानना चाहते हैं कि लिक्विड डाइट क्या होता है? ये डाइट लेने से क्या फायदा होता है। इसके क्या नुकसान है। आइए इस डाइट के बारे में सबकुछ जानते हैं।

 

क्या होता है लिक्विड डाइट

 

लिक्विड डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें आप खाने-पीने की चीजों को स्मूदी के रूप में लेते हैं। अक्सर लोग लिक्विड डाइट पर मेडिकल कारणों की वजह से रहते हैं ताकि पाचन में दिक्कत नहीं हो। लेकिन आज लोग इस डाइट को फिट रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इस डाइट की वजह से आप हाइड्रेटेड महसूस करते हैं। इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 

 

लिक्विड डाइट के फायदे

  • जल्दी से घटता है वजनः लिक्विड डाइट में कैलोरी की मात्रा कम होती है। सॉलिड फूड के मुकाबले लिक्विड वाली चीजों में कैलोरी कम होती है। इस वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • आसान से पाचन हो जाता है-  लिक्विड वाली चीजें आसानी से पच जाती है। किसी भी तरह की सर्जरी के बाद डॉक्टर लिक्विड डाइट की सलाह देते हैं ताकि शरीर खाने को अच्छे से पचा लें।
  •  पोषक तत्वों से भरपूर- लिक्विड डाइट में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। जब आप डाइटिशियन की मदद से लिक्विड डाइट लेते हैं तो वो आपके खाने में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन वाली चीजों का विशेष ध्यान देते हैं।
  • सप्लीटमेंट सपोर्ट- लिक्विड डाइट के साथ आप सपलीमेंट भी ले सकते हैं। सप्लीटमेंट आपके शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है।
  • आसानी से बन जाता है- भाग-दौड़ के बीच में लिक्विड डाइट वाली चीजें आसानी से बन जाती है। आप मिनटों में शेक और स्मूदी बना सकते हैं।
क्या नुकसान है
  • पोषक तत्वों की कमी- अगर लिक्विड डाइट को बैलेंस तरीके से नहीं लिया तो पोषक तत्वों की कमी हो सकती हैं। आपकी डाइट में फाइबर, हेल्दी फैट, प्रोटीन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए।
  • लंबे समय के लिए सही नहीं - इस तरह की डाइट को लंबे समय तक फॉलो करना मुश्किल होता है। इस वजह से क्या होता है कि आपने जो वजन घटाया है वो फिर से बढ़ जाता है।
  • प्रोटीन की कमी- लिक्विड डाइट की वजह से शरीर को प्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है। इस कारण से आपकी मांस पेशिया कमजोर हो जाती है। इसलिए प्रोटीन की मात्रा का खास ख्याल रखें।
 
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।