भारत को 'डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है। दुनियाभर में 54 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। यह बीमारी शरीर में इंसुलिन हार्मोन की गड़बड़ी की वजह से होती है। इस बीमारी के बारे में अगर सही समय पर पता नहीं चला तो आपके दिल, किडनी समेत अन्य अंग खराब हो सकते हैं।

 

इस बीमारी से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ने से परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि डायबिटीज के मरीज में अचानक से शुगर का लेवल बढ़ जाता है। हमने इस बारे में बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉक्टर महेश डी. एम से बात की।

 

यह भी पढ़ें: ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए जानलेवा, जानिए कितनी मात्रा में पानी पीना सही?

अचानक से क्यों बढ़ जाता है शुगर?

डायबिटीज के मरीज में शुगर बढ़ने का मुख्य कारण हाई कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली चीजों का सेवन अधिक करना है। इसके अलावा इंसुलिन और डायबिटीज की दवाई नहीं लेने का कारण ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियां कम करने, हार्मोनल बदलाव, पर्याप्त नींद नहीं लेना और स्टेरॉयड सेमत कुछ दवाओं को लेने से भी शुगर बढ़ सकता है। इन लोगों को तनाव लेने से बचना चाहिए।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर महेश के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का शुगर एकदम से बढ़ गया तो उसे सबसे पहले शुगर चेक करवाना चाहिए। साथ में डायबिटीज की दवा लेनी चाहिए। 

  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। 
  • अधिक कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली ड्रिंक्स को पीने से परहेज करना चाहिए।
  • प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों का सेवन करें।
  • हल्की एक्सरसाइज और वॉक पर जाएं।
  • लगातार शुगर की जांच करें।
  • अगर आपको उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें: मोटापा कम करने में इंटरमिटेंट फास्टिंग ज्यादा फायदेमंद नहीं, स्टडी में दावा

शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए लाइफस्टाइल में करें बदलाव

डायबिटीज के मरीज को चीनी वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर से मिठाइयां, केक, शुगर वाली ड्रिंक्स, सफेद चावल का सेवन कम करें।

  • रात में ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए।
  • शराब और सिगरेट से दूर रहें।
  • खाना जरूर खाएं। भूखे पेट न रहें।
  • तनाव को कम करने के लिए योग करें।
  • घंटों एक ही जगह पर न बैठे रहे।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

शुगर को नियंत्रित रखने के लिए क्या खाएं?

  • संतुलित आहार का सेवन करें। अपनी डाइट में ब्राउन राइस और साबूत अनाज को शामिल करें।
  • इसके अलावा हरी सब्जियां, दालें, बींस, अंडा, मछली, लीन मीट, हेल्दी फैट वाले नट्स और सीड्स खाएं। इन दोनों चीजों की मात्रा कम रखें। 
  • सेब और अमरूद का सेवन करें।
  • नियमित रूप से आहार लें।
  • चीनी वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
  • तली-भूनी चीजों को खाने से बचें।

 

 HbA1c टेस्ट कराने को क्यों कहता है डॉक्टर?

 

HbA1c टेस्ट एक दिन की रीडिंग देने के बजाय पिछले दो से तीन महीनों में औसत ब्लड शुगर को दिखता है और यह समझने में मदद करता है समय के साथ किसी व्यक्ति के मधुमह को कितने अच्छे तरीके से नियंत्रित कर रहा है? किस तरह की दवाओं को देने की जरूरत है? कहीं भविष्य में किडनी, आंखों को खतरा तो नहीं है।