सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हम कपड़ों की लेयररिंग करते हैं। कुछ लोगों को हाथों और पैरों में जरूरत से ज्यादा ठंड लगती हैं। ये लोग सोते समय पैर में मोजे पहनकर सोते हैं। इसके बावजूद पैर बर्फ की तरह ठंड रहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं।
पैरों के ठंडे रहने का सबसे आम कारण खराब ब्लड सर्कुलेशन है। जब पैरों तक खून सही से नहीं पहुंचता है तब पैर ज्यादा देर तक ठंड रहते हैं। सर्दियों में शरीर स्वाभाविक रूप से अंदरूनी अंगों को गर्म रखने के लिए हाथ और पैर में ब्लड सर्कुलेशन कम कर देता है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज, आर्टरीज संबंधी समस्याएं हैं उनके पैर लंबे समय तक ठंडे रहते हैं।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों जरूरी हो जाता है विटामिन C, जानें कारण
मोजे पहनने के बाद भी क्यों लगती है ठंड?
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल- ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने से सर्कुलेशन कमजोर हो जाता है और ब्लड सेल्स सिकुड़ जाते हैं। इस वजह से पैरों में ठंड लगती है।
नर्व डैमेज- कभी-कभी पैरों को ठंड तापमान की वजह से महसूस नहीं होती है बल्कि में नर्व में डैमेज होने की वजह से ऐसा महसूस होता है। नर्व के डैमेज होने को न्यूरोपैथी कहा जाता है। खासतौर से डायबिटीज वाले लोगों को ज्यादा ठंड लगती है।
बॉडी टेंपरेचर रेगुलेशन- सर्दियों में शरीर के काम करने का तरीका अलग है। आपका सिस्टम आपके हाथों और पैरों में रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ देता है जिससे शरीर का तापमान स्थिर रहता है लेकिन आपके अंगों को ठंडा छोड़ देता है। मोजे के साथ भी आपके पैर ठंड रहते हैं क्योंकि शरीर अंदरूनी अंगों को गर्म रखता है।
थायरॉइड- अगर शरीर में थायरॉइड हार्मोन कम बनता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और गर्मी पैदा करने की क्षमता भी धीमी हो जाती है। इस वजह से पैर हमेशा ठंडे रहते हैं।
अधिक तनाव- अगर आप अधिक तनाव लेते हैं तब शरीर में ज्यादा एड्रेनालाईन बनता है जिससे हाथ-पैर के ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इस वजह से पैरों में ज्यादा ठंड लगती हैं।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल- हमारे खराब का लाइफस्टाइल का असर भी पड़ता है। स्मोकिंग, इनएक्टिविटी, डिहाइड्रेशन, खराब डाइट सर्कुलेशन पर असर डालता है। आयरन, विटामिन बी12 की कमी की वजह से भी पैरों में ज्यादा ठंड लगती हैं।
क्या रात में मोजे पहनकर सोना फायदेमंद है?
हां, रात में मोजे पहनकर सोना फायदेमंद होता है। इससे आपको अच्छी नींद आती है। मोजे पहनने से शरीर गर्म रहता है। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक पैर गर्म रहने से जल्दी नींद आती है। मोजे पहनने से पैर गर्म रहते हैं जिससे ब्लड वेसल्स फैलती है इस प्रोसेस को वेसोडिलेशन कहते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को रेनॉल्ड्स अटैक के चांस कम हो जाते हैं। मोजे पहनकर सोने से क्रैक्ड हील्स रिपेयर होती हैं।
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही जमीन पर नंगे पैर न रखें कदम, सेहत बिगड़ सकती है
किन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है?
- बुजुर्ग लोगों को ज्यादा ठंड लगती है।
- जिन्हें एनीमिया की समस्या है।
- थायरॉइड के मरीज।
- जिन्हें रेनॉल्ड्स डिजीज है।
- जिनका ब्लड सर्कुलेशन कम होता है।
- स्ट्रेस या एंग्जाइटी की समस्या होने पर।
किन्हें मोजा नहीं पहनना चाहिए?
- जिनकी स्किन सेंसिटिव है।
- डायबिटीज के मरीज।
- जिन्हें ज्यादा पसीना आता है।
- जिन्हें फंगल इंफेक्शन होता है।
- जिन्हें त्वचा संबंधी समस्याएं है।
