सोशल मीडिया के दौर में पुरानी बातें कब सिरदर्द बन जाएं, कहा नहीं जा सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल होने लगा है, जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाया है। इस वीडियो में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों और उनके राजनीतिक करियर को लेकर एक बेहद अजीब और मजाकिया टिप्पणी की थी। अब भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह अक्टूबर 2025 का है। जब व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में बोले थे, 'मोदी एक महान व्यक्ति हैं। वह ट्रंप को प्यार करते हैं... अब मैं नहीं चाहता कि आप प्यार शब्द का कोई और मतलब निकालें। दरअसल, मैं राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।'
यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप ने मोदी की लगाम पकड़ रखी है’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले राहुल गांधी
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उस समय भी चर्चा में रहा था, लेकिन अब भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के बाद इसे फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस वीडियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कूटनीतिक गंभीरता के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर इस तरह का कोई आपत्तिजनक या भ्रामक वीडियो फैलाया जा रहा है, तो हम निश्चित रूप से उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।'
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा
कब का है ट्रंप वाला वीडियो?
यह कमेंट ऐसे समय में था आया जब भारत और यूएस के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर अनबन चल रही थी। उस समय ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीदने पर भारतीय सामान पर भारी टैरिफ लगा दिया था। 15 अक्टूबर, 2025 को ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, जिसे भारत ने एक बड़े कदम के तौर पर प्रचारित किया।
