logo

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

सिएटल पुलिस की लापरवाही और जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाने की भारी कीमत अब अमेरिका को 262 करोड़ देकर चुकानी पड़ रही है।

Jahnavi Kundela, Photo Credit: Social Media

जाह्नवी कंडुला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका के सिएटल शहर से एक बहुत बड़ी खबर आई है। वहां की सरकार भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को 262 करोड़ रुपये का मुआवजा देने के लिए तैयार हो गई है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली 23 साल की जाह्नवी अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थीं, लेकिन जनवरी 2023 में एक पुलिस की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

 

यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि एक पुलिस वाले ने जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाया था और कहा था कि 'उसकी जान की कीमत ज्यादा नहीं है।' लेकिन अब अमेरिका को अपनी गलती माननी पड़ी है और जाह्नवी के परिवार को इंसाफ के तौर पर यह बड़ी रकम दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में बनी ऐसी रोड जहां टायर की रगड़ से बज उठेगी 'जय हो' गाने की धुन

हद से ज्यादा रफ्तार

जाह्नवी अपनी यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय पुलिस अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जांच में पता चला कि जिस सड़क पर गाड़ियों को धीरे चलाना चाहिए था, वहां पुलिस वाला अपनी कार 119 किमी/घंटा की रफ्तार से चला रहा था। इतनी तेज स्पीड की वजह से जाह्नवी को हटने का मौका ही नहीं मिला।

पुलिस की शर्मनाक हरकत

हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें एक दूसरा पुलिस ऑफिसर जाह्नवी की मौत पर हंस रहा था। उसने फोन पर कहा था कि वह बस एक मामूली लड़की थी, थोड़ा पैसा देकर मामला रफा-दफा कर दो। इस बात से पूरी दुनिया में गुस्सा फैल गया था। जिस पुलिस वाले ने टक्कर मारी और जिसने मजाक उड़ाया, उन दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया है। विभाग ने माना कि उनकी हरकतें बहुत ही गलत और शर्मनाक थीं।

 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड में 18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, छात्रों को बनाया बंधक

परिवार को मिला इंसाफ 

जाह्नवी की मां एक टीचर हैं और उन्होंने बहुत मुश्किल से जाह्नवी को पढ़ाई के लिए भेजा था। अब सिएटल शहर ने कानूनी रूप से हार मान ली है और परिवार को यह मुआवजा देने का फैसला किया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap