logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में बनी ऐसी रोड जहां टायर की रगड़ से बज उठेगी 'जय हो' गाने की धुन

मुंबई कोस्टल रोड पर अब गाड़ी चलाने पर टायर और सड़क की रगड़ से 'जय हो' गाने की धुन सुनाई देगी। इसे खास टेक्नॉलजी से बनाया गया है।

Mumbai Coastal road, Photo credit: Social media

मुंबई कोस्टल रोड, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई के कोस्टल रोड पर गाड़ी चलाना सिर्फ सफर नहीं, बल्कि एक म्यूजिकल एक्सपीरियंस होने वाला है। हाल ही में इस रोड पर भारत का पहला 'म्यूजिकल स्ट्रेच' शुरू किया गया है, जिस पर गाड़ी चलाने पर आपको फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का मशहूर गाना 'जय हो' सुनाई देगा। यह तकनीकी कमाल हंगरी के विशेषज्ञों ने किया है जिन्होंने इस रोड को तैयार किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

 

इस सड़क पर संगीत बजने के पीछे कोई लाउडस्पीकर नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से इंजीनियरिंग का कमाल है। इसके लिए सड़क की सतह पर खास तरह की धारियां या खांचे  बनाए गए हैं। जब गाड़ी के टायर इन खांचों के ऊपर से गुजरते हैं, तो टायर और सड़क के रगड़ने से जो कंपन पैदा होता है उसी से 'जय हो' गाने की धुन सुनाई देती है। मजेदार बात यह है कि यह धुन गाड़ी की खिड़कियां बंद होने पर भी अंदर साफ सुनाई देगी।

 

यह भी पढ़ें: चंद्रपुर नगर निगम में बीजेपी और उद्धव गुट ने मिला लिया हाथ, कांग्रेस को लगा झटका

रफ्तार का रखें ध्यान

अगर आप 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, तो ही आपको यह गाना बिल्कुल साफ और सही सुर में सुनाई देगा। यदि रफ्तार बहुत कम या बहुत ज्यादा होगी, तो धुन थोड़ी बिगड़ी हुई लग सकती है। यह तकनीक ड्राइवरों को एक तय स्पीड लिमिट में गाड़ी चलाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड में 18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, छात्रों को बनाया बंधक

क्या है खास बात?

इस अनोखे प्रोजेक्ट का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 11 फरवरी 2026 को किया गया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में इस तरह के म्यूजिकल स्ट्रेच को बांद्रा तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 'जय हो' के अलावा दूसरे गानों की धुन को भी शामिल किया जा सकता है।

Related Topic:#mumbai news

और पढ़ें